खबर
Top News

बड़े खेल का खुलासा: ट्रकों की अवैध डील दबाने रेंजर संगीता ठाकुर की पिकअप वाली पैंतरेबाजी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 मई 2026, 8:24 pm
शेयर करें:
बड़े खेल का खुलासा

गीली लकड़ियों से भरे ट्रक के मामले में अब अवैध चिरान गाड़ी पकड़कर शुरू की नई कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वन विभाग में भ्रष्टाचार, रसूखदारों से सांठगांठ और माफिया को संरक्षण देने का खेल हर दिन एक नया मोड़ ले रहा है। वन विभाग के आला अधिकारियों और दागदार फील्ड स्टाफ की मिलीभगत के कारण सरकार की छवि लगातार धूमिल हो रही है।

ताजा घटनाक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं उड़नदस्ता प्रभारी संगीता ठाकुर ने अपनी चौतरफा घिरी कार्यप्रणाली को बचाने और पूर्व के बड़े भ्रष्टाचार के मामलों से ध्यान भटकाने के लिए एक सफेद रंग का योद्धा पिकअप वाहन संख्या एमपी 09 जीएच 7909 पकड़ा है।

इस वाहन में बिना किसी वैध ट्रांजिट पास और अनुज्ञा पत्र के आरा मशीनों से अवैध रूप से काटी गई चिरान की रीप भरकर परिवहन की जा रही थी। शुक्रवार रात गश्ती दल की इस कार्रवाई को केवल एक छोटी और दिखावे की कार्रवाई माना जा रहा है, क्योंकि रेंजर ठाकुर की भूमिका खुद पूर्व के बड़े मामलों में बेहद संदिग्ध और गंभीर विवादों के घेरे में है।

भ्रष्ट तंत्र ने जांच का जिम्मा रेंजर को सौंपा
हाल ही में विशेष उड़नदस्ते द्वारा रालामंडल वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रीति शाक्य के नेतृत्व में दो बड़े ट्रकों को रंगे हाथों पकड़ा गया था, जिसमें भारी मात्रा में अवैध रूप से गीली लकड़ियां भरी हुई थीं।

उस बड़ी कार्रवाई के तुरंत बाद विभाग के भ्रष्ट तंत्र ने खेल करते हुए जांच का पूरा जिम्मा उसी रेंजर संगीता ठाकुर को सौंप दिया था।

विभागीय साठगांठ का नतीजा यह रहा कि बड़े चेहरों को बचाने और अवैध गीली लकड़ियों से भरे ट्रक के मामले को दबाने के लिए एक ट्रक को मोटी सौदेबाजी कर रातोरात बिना किसी जांच के छोड़ दिया गया, जिससे ईमानदार अधिकारियों का मनोबल पूरी तरह टूट चुका है।

धड़ल्ले से हो रहा बिना टीपी लकड़ियों का परिवहन
सूत्रों की मानें तो जीएनटी मार्केट और उसके आसपास के क्षेत्रों से रोजाना बिना टीपी के कीमती गीली लकड़ियों और अवैध चिरान का परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है।

छोटी गाड़ियां हर दिन आरा मशीनों से माल भरकर सिंहासा, नवदापंथ, सांवेर रोड और पीथमपुर जैसे औद्योगिक इलाकों में सप्लाई कर रही हैं।

देपालपुर, सांवेर, देवास, शाजापुर और गौतमपुरा जैसे क्षेत्रों से हर रात वन विभाग की चौकियों और नाकों के सामने से अवैध लकड़ियों से भरे वाहन गुजरते हैं, लेकिन पूरा सिस्टम शुभलाभ और मासिक सेटिंग के नाम पर मूकदर्शक बनकर तमाशा देखता है और अपनी नाकामी की पहचान बना चुका है।

दाग धोने की नाकाम कोिशश
विभाग के कानूनी नियमों के मुताबिक वन उपज के अवैध परिवहन के मामलों में सख्त वन अपराध दर्ज कर विस्तृत जांच की जानी चाहिए, लेकिन यहां खेल को सिर्फ पीओआर जारी करने तक सीमित रख दिया जाता है ताकि गाड़ी मालिक और लकड़ी चोरों को आसानी से बचाया जा सके।

वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का इंदौर में मुख्यालय होने के बावजूद इस संगठित भ्रष्टाचार पर कोई ठोस संज्ञान नहीं लिया जाना पूरी प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। रेंजर संगीता ठाकुर द्वारा की जा रही यह तथाकथित पिकअप कार्रवाई केवल अपने दाग धोने की नाकाम कोशिश है।

मीडिया ने खोली संदिग्ध भूमिका की परतें- इस पूरे नेटवर्क और रेंजर की संदिग्ध भूमिका की परतें तब खुलीं, जब मीडिया ने जब्त पिकअप वाहन के संबंध में रेंजर संगीता ठाकुर से सीधे सवाल पूछे।

उन्होंने गाड़ी कहां से लोड हुई थी, किस आरा मशीन से चिरान भरा गया था, इसका असली मालिक कौन है और यह माल कहां खपाया जाना था, जैसे बुनियादी और जरूरी सवालों पर जवाब देना उचित नहीं समझा।

रेंजर का यह मौन साफ तौर पर इशारा करता है कि मामले की जड़ें बहुत गहरी हैं और पर्दे के पीछे फर्जी कागजात तैयार करवाकर इस गाड़ी को भी छुड़ाने का ताना-बाना बुना जा रहा है।

उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच से घोटाले का खुलासा तय- यदि इस पूरे मामले की, इंदौर रेंज की रेंजर और एसडीओ स्तर के अधिकारियों की संपत्ति तथा कॉल डिटेल्स की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो वन विभाग के भीतर चल रहे इस अवैध लकड़ी घोटाले का खुलासा होना तय है।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस अवैध चिरान गाड़ी के मामले में आरा मशीन संचालक और मुख्य सरगना तक पहुंचता है या फिर पुरानी रीत के अनुसार मोटी सौदेबाजी कर मामले की फाइल को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाता है।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 14 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 15 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 15 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 15 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 16 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 16 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 16 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 16 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 16 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 16 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 16 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 16 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 16 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 17 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 17 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 17 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 17 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!