खबर
Top News

हिमालय का अंतिम रहस्य भविष्य बद्री: जहां कलियुग के अंत में विराजेंगे जगत के पालनहार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 मई 2026, 6:41 pm
शेयर करें:
हिमालय का अंतिम रहस्य भविष्य बद्री

हिमालय की कंदराओं में छिपा वह गुप्त स्थान, जहां से शुरू होगा एक नया सतयुग

हेमंत उपाध्याय 99930-99008 खुलासा फर्स्ट।
जब हम उत्तराखंड की देवभूमि में ‘चार धाम’ की चर्चा करते हैं, तो मानस पटल पर बद्रीनाथ की भव्यता और केदारनाथ का वैराग्य स्वतः उभर आता है, लेकिन इसी गगनचुंबी हिमालय की गोद में, देवदार के घने जंगलों के बीच एक ऐसा तीर्थ भी है, जो आज भी प्रचार की चकाचौंध से दूर, एकांत में अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहा है।

यह है ‘भविष्य बद्री’- यह सनातन धर्म का वह आरक्षित केंद्र है, जिसके बारे में पुराणों की भविष्यवाणियां कहती हैं कि जब दुनिया का अंत निकट होगा, तब मुक्ति का एकमात्र द्वार यही होगा।

जब नर-नारायण पर्वत एक हो जाएंगे... स्कंद पुराण के ‘केदारखंड’ में अत्यंत विस्मयकारी और रोंगटे खड़े कर देने वाली भविष्यवाणी दर्ज है। यह केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि एक भौगोलिक चेतावनी जैसी प्रतीत होती है।

नृसिंह मूर्ति का संकेत: पौराणिक मान्यता है कि जोशीमठ स्थित भगवान नृसिंह के मंदिर में स्थापित मूर्ति की एक भुजा समय के साथ पतली होती जा रही है। जिस दिन यह भुजा खंडित होकर गिर जाएगी, उसी क्षण हिमालय के दो विशाल पर्वत ‘नर’ और ‘नारायण’ आपस में मिल जाएंगे।

लुप्त हो जाएगा मुख्य धाम: इस महा-भूस्खलन या प्रलयंकारी भौगोलिक उथल-पुथल के कारण वर्तमान बद्रीनाथ धाम (विशाल बद्री) का मार्ग हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। उस संधि काल में, भगवान विष्णु अपनी लीला का केंद्र बदलकर ‘भविष्य बद्री’ में प्रकट होंगे।

सुभाई गांव जहां प्रकृति स्वयं पहरेदार है...जोशीमठ से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर, धौलीगंगा के शोर को पीछे छोड़ते हुए जब आप समुद्र तल से 2,744 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सुभाई गांव पहुंचते हैं, तो ऐसा लगता है मानो समय ठहर गया है।

यह गांव ‘भविष्य बद्री’ का प्रवेश द्वार है। यहां तक पहुंचने का मार्ग आज भी आधुनिक सुख-सुविधाओं से दूर, दुर्गम और ऊबड़-खाबड़ है। घने देवदार, ओक और बुरांश के जंगलों के बीच से गुजरने वाला यह रास्ता किसी आध्यात्मिक अग्नि-परीक्षा जैसा है। जहां मुख्य धामों में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ता है, वहीं सुभाई की हवाओं में एक रहस्यमयी सन्नाटा है, जैसे प्रकृति ने इस स्थान को कलयुग के कोलाहल से बचाकर सुरक्षित रखा हो।

आदि शंकराचार्य की कालजयी दूरदर्शिता... आठवीं शताब्दी में जब आदि गुरु शंकराचार्य ने ‘सप्त-बद्री’ की परिकल्पना की थी, तो वह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं था। वह एक महान दूरदर्शी का ‘प्लान-बी’ था।

शंकराचार्य जानते थे कि हिमालय एक जीवित और परिवर्तनशील पर्वत शृंखला है। उन्होंने भविष्य की आपदाओं और भौगोलिक विस्थापन को भांपते हुए इस एकांत स्थल को चिह्नित किया था, ताकि भविष्य की पीढ़ियों के लिए श्रद्धा का अखंड केंद्र सुरक्षित रहे।

क्या भविष्यवाणियां सच हो रही हैं... आज के वैज्ञानिक संदर्भ में देखें तो भविष्य बद्री का महत्व और भी बढ़ जाता है। जोशीमठ का संकट: हाल के वर्षों में जोशीमठ में आई दरारें और भू-धंसाव क्या उस पौराणिक भविष्यवाणी की वैज्ञानिक आहट है? जिस ‘नर-नारायण’ पर्वत के मिलने की बात पुराणों में है, क्या उसकी शुरुआत जोशीमठ के अस्थिर होने से हो चुकी है?

प्रशासनिक अनदेखी: ‘ऑल वेदर रोड’ के इस युग में भी भविष्य बद्री तक पहुंचने के रास्ते आज भी उपेक्षित हैं।

विरासत और पलायन: सुभाई जैसे गांव आज भी पलायन की मार झेल रहे हैं। यदि इस क्षेत्र को ‘इको-स्पिरिचुअल’ सर्किट के रूप में विकसित किया जाए, तो न केवल इस प्राचीन विरासत का संरक्षण होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। भविष्य बद्री मात्र एक मंदिर नहीं, बल्कि आस्था का वह ‘बैकअप’ है जो हमें याद दिलाता है कि सृष्टि में कुछ भी स्थायी नहीं है।

न मार्ग, न मनुष्य, न पर्वत। जब भौतिक रास्ते बंद होते हैं, तो अध्यात्म के नए द्वार खुलते हैं। आज यह धाम भहिमालय के सन्नाटे में यह उस दिन की प्रतीक्षा कर रहा है, जब कलयुग का सूरज ढलेगा और भगवान विष्णु अपनी नई राजधानी से सृष्टि का संचालन करेंगे।

मंदिर का चमत्कार, शिला पर उभरती दिव्य आकृति...
भविष्य बद्री का मंदिर स्थापत्य कला में भले ही सादगीपूर्ण पत्थर का ढांचा हो, लेकिन इसके भीतर छिपा रहस्य किसी को भी स्तब्ध कर सकता है। मंदिर के गर्भगृह में स्थित शिला पर भगवान विष्णु की एक प्राकृतिक आकृति है।

स्थानीय पुजारियों और वृद्ध ग्रामीणों का अटूट विश्वास है कि यह आकृति हर साल कुछ मिलीमीटर और स्पष्ट होती जा रही है। मान्यता है कि कलयुग जैसे-जैसे अपने अंत की ओर बढ़ेगा, यह मूर्ति स्वतः पूर्ण रूप से प्रकट हो जाएगी और यहां विधिवत पूजा का दौर शुरू होगा।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 6 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 6 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 6 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 7 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 7 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 7 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 7 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 7 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 7 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 7 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 7 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 7 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 7 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 7 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 8 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 8 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 8 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 8 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!