खबर
Top News

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल: पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अक्टूबर 2026, 1:25 pm
शेयर करें:
ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल

अब देश के गृहमंत्री ने कसी ड्रग्स के खिलाफ कमर, 2029 के दिसंबर तक की डेडलाइन हुई तय

इंदौर में पब-बार के साथ ही शुरू हुए एमडी ड्रग्स के चलन के खिलाफ 24 घंटे 365 दिन खुलासा फर्स्ट कर रहा संघर्ष

खुलासा फर्स्ट अपनी स्थापना के समय से अकेले ही लड़ रहा है नशे जैसी सामाजिक बुराई से

बड़ी बेबाकी व हिम्मत के साथ ड्रग्स माफिया के खिलाफ 8 बरस से भी ज्यादा समय से चल रही खुलासा फर्स्ट की लड़ाई

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेहद सुकून है, खुलासा फर्स्ट को अपनी सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता पर। ये पक्का इंदौरी अखबार अपने स्थापनाकाल से ही उस सामाजिक बुराई के खिलाफ कमर कसकर कलम चला रहा है, जो अब नशे से आगे निकलकर ड्रग्स जैसी बुराई से जुड़ गई है।

कभी शराब, गांजा, चरस, अफीम इस बुराई के सिरमौर थे। अब केमिकल से बनी ड्रग्स ने पैर पसार लिए हैं। बढ़ते शहर व बदलते जीवन जीने के तौर-तरीकों में इस भयावह बुराई को समाज में बहुत तेजी से स्थापित कर दिया है।

न सिर्फ इंदौर, बल्कि मालवा-निमाड़ अंचल का एक बड़ा युवा वर्ग इस बुराई की गिरफ्त में आता जा रहा है। परिवार के परिवार बर्बाद हो रहे, लेकिन ड्रग्स का कारोबार थम नहीं रहा। न ड्रग्स माफिया सरकारों से डर रहे, न खाकी से खौफ खा रहे। बावजूद इसके हमारी लड़ाई रुकी नहीं।

अब हमारे इन लघु प्रयासों को केंद्र व राज्य की विराट सरकारों का साथ मिला है और भरोसा मिला है देश के गृहमंत्री का, जिन्होंने मध्य प्रदेश को 31 दिसंबर 2029 तक ड्रग्समुक्त करने का ऐलान किया है।

हमें इस तारीख पर भी वैसे ही पूर्ण भरोसा है, जैसे ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में एक न एक दिन मुकम्मल जीत का था। अब लग रहा है जीत तय है। ...बस ये ही बड़ा सुकून है।

सुकून इस बात से और भी ज्यादा है कि ये इंदौर और इंदौरी इस बात से अच्छे से वाकिफ हैं कि इस शहर में बीते 7-8 बरसों से ड्रग्स, पब, बार, नशा, मारपीट, नाइट लाइफ, नंगाई आदि के खिलाफ कौन-सा अखबार लड़ाई लड़ रहा है, वह भी अकेले ही...! सिर्फ पक्का इंदौरी अखबार खुलासा फर्स्ट।

जब कोई इन ड्रग्स वाली बुराई के खिलाफ बोलता नहीं था, खुलासा फर्स्ट तब से इसके खिलाफ लड़ रहा है। ड्रग्स के खिलाफ बेबाकी से बेखौफ होकर अखबार ने लिखना जब शुरू किया तो हमारी आवाज को ‘नक्कारखाने में तूती’ करार दिया गया।

मजाक भी बनाया गया कि ये चले हैं ड्रग्स के खिलाफ लड़ने... ये बंद करवाएंगे ड्रग्स का चलन... ये तोड़ेंगे ड्रग्स के रैकेट को... ये खुलासा करेंगे ड्रग्स के सिंडिकेट का...! ऐसे कई ताने-उलाहने इस पक्का इंदौरी अखबार ने झेले-सहे, लेकिन समाज के प्रति जाग्रत कलम के सरोकारों से हम दूर नहीं हुए।

कई दबाव-प्रभाव आए। कई धमकियां मिलीं, लेकिन न हम दबे, न झुके, न डरे। नतीजा अब आप सबके सामने है। ड्रग्स की इस बुराई के खिलाफ आपके प्रिय खुलासा फर्स्ट की लड़ाई को देश के गृहमंत्री अमित शाह का साथ मिल गया है।

एक साथ दो-दो सरकारों का साथ मिल गया। एक केंद्र की सरकार, दूजी राज्य सरकार। गृहमंत्री शाह के साथ-साथ सूबे के सीएम डॉ. मोहन यादव का भी साथ मिल गया। साथ भी ऐसा मिला कि ड्रग्स के दी एंड की तारीख तक मुकर्रर कर दी गई।

ड्रग्स के खात्मे की ये तारीख किसी अन्य ने नहीं, स्वयं देश के गृहमंत्री अमित शाह ने तय की। वही शाह, जिन्होंने ऐसे ही 31 मार्च 2026 की तारीख तय कर देश में नासूर बन गई नक्सलवाद की समस्या से भारत को मुक्ति दिलाई।

किसी को कल्पना ही नहीं थी, न कभी सोचा था कि देश में से कभी नक्सलवाद भी खत्म हो सकता है, लेकिन ‘मोटाभाई’ यानी हम सबके अमित शाह ने ये कर दिखाया। अब उन्हीं शाह ने ड्रग्स जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ अंतिम लड़ाई का ऐलान कर दिया।

ड्रग्स के खिलाफ इस ऐलान-ए-जंग का बिगुल देश के हृदय प्रदेश मध्य प्रदेश से किया गया। वह भी ताल नगरी भोपाल से। मध्य प्रदेश के लघु प्रवास पर आए देश के गृहमंत्री ने ड्रग्स के खिलाफ शंखनाद का विराट काम कर दिया। उन्होंने इस काम में कानून के साथ-साथ परिवारजन का भी साथ मांगा कि पालक भी बच्चों पर नजर-निगरानी बढ़ाएं।

सूबे की राजधानी से नशे के साम्राज्य के खिलाफ गृहमंत्री का ये प्रहार खुलासा फर्स्ट की सामाजिक मुद्दों से जुड़ी पत्रकारिता की एक बड़ी जीत है। और इसी बात का सुकून हमें है कि एक बार फिर खुलासा फर्स्ट ने वो कहावत असत्य साबित कर दी, जिसमें सदियों से कहा जाता है- ‘अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता’।

ऐसा नहीं कि कोई अन्य ड्रग्स व नशे के खिलाफ लिख-पढ़ नहीं रहा था। लिखाई हो रही थी, लेकिन ये रस्म अदायगी से ज्यादा नहीं थी। बस, एक रूटीन, जो अखबार की दुनिया का हिस्सा है, लेकिन खुलासा फर्स्ट ने इसे एक संकल्प बना रखा था।

ड्रग्स के खिलाफ हुई कार्रवाई ही खुलासा फर्स्ट का समाचार नहीं होती रही, बल्कि हम इस पूरे साम्राज्य के खिलाफ खम ठोंककर खड़े रहते हैं। ड्रग्स माफिया से लेकर ड्रग्स रैकेट चलाने वाले व ड्रग्स सिंडिकेट के अलावा पैडलर तक का पीछा हमने नहीं छोड़ा।

हम बिना किसी सरकारी कार्रवाई के भी इस बुराई व इसकी जड़ पर निरंतर प्रहार करते रहे। मध्य प्रदेश के इंदौर से लेकर राजस्थान के प्रतापगढ़ तक खुलासा फर्स्ट ने नजरें गढ़ाए रखी। मंदसौर, नीमच व जावरा जैसे कस्बों से होने वाली हलचल भी इस मुहिम का हिस्सा थी।

ये स्वयं की पीठ थपथपाने की बात नहीं। ये हमारे लिए इसलिए फख्र की बात है कि जब ड्रग्स जैसी बुराई को कोई अखबार चिमटे से भी छू नहीं रहा था, तब खुलासा फर्स्ट इस बुराई के खिलाफ दमदारी से कलम चला रहा था और आज भी चला रहा है।

ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ एक जैसे साल-ओ-साल खड़े रहना कोई मामूली बात है? वह भी तब, जब न सरकार का साथ मिले, न सिस्टम का। न समाज का और न राजनीतिक दलों व नेतृत्व का। लेकिन कहते हैं न, हर ईमानदार प्रयास को ईश्वर का साथ मिलता है। और हुआ भी वही।

संबंधित समाचार

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी
Top News

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

31 minutes ago
सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही
Top News

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

36 minutes ago
CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत
Top News

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

43 minutes ago
अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत
Top News

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

about 1 hour ago
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Top News

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

about 1 hour ago
नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

about 2 hours ago
सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज
Top News

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

about 2 hours ago
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना
Top News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

about 2 hours ago
सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

about 2 hours ago
पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच
Top News

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

about 3 hours ago
तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत
Top News

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

about 3 hours ago
भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 20 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 21 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 21 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 21 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 21 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 21 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 21 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 21 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!