डिजिटल अरेस्ट का जाल: सीबीआई अधिकारी बने ठग; रिटायर्ड अफसर से ठग ली इतने लाख की राशि
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में साइबर ठगी के बेहद खतरनाक मामले का खुलासा हुआ है। सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) अधिकारी बताकर 75 वर्षीय रिटायर्ड व्यक्ति को ‘डिजिटल अरेस्ट’ में ले लिया। ठगों ने 24 घंटे तक वीडियो कॉल पर निगरानी रखते हुए डर और दबाव बनाकर 37 लाख 60 हजार रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए।
वाट्सएप वीडियो कॉल से शुरू हुआ खेल
पुलिस के मुताबिक अरेरा कॉलोनी के ई-5 क्षेत्र में रहने वाले अविनाश कक्कड़ अपनी पत्नी शशि कक्कड़ के साथ रहते हैं। 30 अप्रैल की रात उन्हें वाट्सएप पर वीडियो कॉल आया, जिसमें सामने व्यक्ति पुलिस वर्दी में नजर आया। आरोपियों ने खुद को मुंबई का CBI अधिकारी बताया और बैंक खातों में संदिग्ध लेन-देन का हवाला देते हुए कार्रवाई की बात कही।
गिरफ्तारी का डर दिखाकर ‘सेफ अकाउंट’ में डलवाई रकम
ठगों ने दंपती को धमकाया कि जांच चल रही है और गिरफ्तारी हो सकती है। इससे बचने के लिए उन्होंने पूरी रकम एक तथाकथित “सेफ अकाउंट” में ट्रांसफर करने को कहा, जो बाद में वापस करने का भरोसा दिया गया। डर के माहौल में दंपती ने 37.60 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। इस दौरान आरोपी लगातार वीडियो कॉल पर नजर बनाए रहे, ताकि पीड़ित किसी से संपर्क न कर सके।
FD तुड़वाने की कोशिश, बैंक ने रोकी बड़ी ठगी
आरोपियों ने 15-15 लाख रुपए की दो एफडी तुड़वाने का भी दबाव बनाया, लेकिन बैंक अधिकारियों ने समय से पहले एफडी तोड़ने से इनकार कर दिया। इससे और बड़ी ठगी टल गई।
पत्नी के हादसे से खुला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का राज
घटना के दौरान शशि कक्कड़ घर में गिर गईं, जिससे उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई। इसके बाद बेटी-दामाद के पहुंचने पर पूरा मामला सामने आया। सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस की हबीबगंज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साइबर एक्सपर्ट्स ट्रांजैक्शन ट्रेल खंगाल रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।
क्या है ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी?
इस नए साइबर फ्रॉड में ठग खुद को पुलिस/CBI/ED अधिकारी बताकर वीडियो कॉल पर व्यक्ति को “निगरानी” में रखते हैं। वे गिरफ्तारी, मनी लॉन्ड्रिंग या कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर पीड़ित को किसी से संपर्क नहीं करने देते और पैसे ट्रांसफर करा लेते हैं।
सावधान रहें: ऐसे बचें
कोई भी एजेंसी वीडियो कॉल पर जांच या गिरफ्तारी नहीं करती। “सेफ अकाउंट” जैसी कोई आधिकारिक व्यवस्था नहीं होती। डराने-धमकाने वाले कॉल तुरंत काटें। परिवार या पुलिस से तुरंत संपर्क करें।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!