आंदोलन की धमकी पड़ी भारी: विधायक को किया भोपाल तलब; सीएम-प्रदेश अध्यक्ष ने लगाई क्लास
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
शहर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर दिए गए बयान के बाद उज्जैन उत्तर के बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेडा को पार्टी नेतृत्व ने भोपाल तलब किया। शुक्रवार देर रात उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह से मुलाकात की।
बयान पर नाराजगी जताई
इसके बाद वे सीएम हाउस पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी उनकी चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री और पार्टी संगठन ने सिंहस्थ के लिए बनने वाली सड़क को लेकर दिए गए उनके बयानों पर नाराजगी जताई।
विधायक ने व्यक्त किया खेद
समझाइश के बाद विधायक कालूहेड़ा ने अपने बयान पर खेद व्यक्त किया और कहा कि वे आगे सिंहस्थ से जुड़े विकास कार्यों में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन आम जनता से चर्चा करके निर्णय ले।
यह है मामला
दरअसल, उज्जैन के पिपलीनाका क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने शुक्रवार को कहा था कि यदि सड़क 24 मीटर से ज्यादा चौड़ी की गई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
उनका कहना था कि चौड़ीकरण से कई परिवारों की रोजी-रोटी प्रभावित होगी और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को गलत जानकारी दी है।
7 दिन में घर खाली करने का नोटिस
जानकारी के मुताबिक भैरवगढ़ रोड के किनारे करीब 410 मकान हैं। नगर निगम ने इनमें रहने वाले लोगों को 7 दिन के भीतर घर खाली करने का नोटिस दिया है। नोटिस के अनुसार कई मकानों का हिस्सा 10 से 20 फीट तक ही बच पाएगा, जबकि बाकी हिस्से को हटाने की तैयारी की जा रही है।
सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
नोटिस मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और विधायक कार्यालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने विधायक की गाड़ी के सामने बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक ने आश्वासन दिया था कि यदि सड़क 24 मीटर से ज्यादा चौड़ी की गई तो वे खुद जनता के साथ सड़क पर उतरेंगे।
जनता की भावना का सम्मान जरूरी
विधायक कालूहेड़ा ने कहा कि उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से भी कहा है कि वे जनता की भावना का सम्मान नहीं कर पा रहे हैं और लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि शहर की छोटी-छोटी बातों को अनावश्यक रूप से तूल देना ठीक नहीं है, लेकिन कुछ मुद्दे इतने गंभीर होते हैं कि अधिकारी सीधे मुख्यमंत्री तक बात पहुंचा देते हैं, कभी-कभी गलत जानकारी भी दे देते हैं।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!