खबर
Top News

प्यासी जनता का फूटा गुस्सा: नाले में फेंके मटके; नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 मई 2026, 2:44 pm
शेयर करें:

वोट लेकर गायब हुए जनप्रतिनिधि, बूंद-बूंद को तरसते वार्ड 46 के रहवासी बदबूदार पानी पीने को मजबूर

गंदे नाले में उतरकर पानी के लिए प्रदर्शन, शर्म करो नगर निगम के जिम्मेदारो, जनता को पिला रहे हो जहर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम की घोर लापरवाही और कुंभकर्णी नींद ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। शहर के वार्ड क्रमांक 46 (जोन 09) के अंतर्गत आने वाले रुस्तम का बगीचा और आसपास के इलाकों में जल संकट ने विकराल रूप धारण कर लिया है।

नगर निगम की हठधर्मिता और अफसरों की तानाशाही से त्रस्त होकर कल सैकड़ों की संख्या में रहवासी सड़कों पर उतर आए। आक्रोश का आलम यह था कि खाली मटके और बर्तन लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं और पुरुषों ने नगर निगम मुर्दाबाद और प्रशासन हाय-हाय के नारों के बीच अपने बर्तन नाले में फेंक दिए।

व्यवस्था से हताश लोग खुद गंदे नाले में उतरकर प्रदर्शन करने लगे, जो प्रशासन के मुंह पर करारा तमाचा है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे दीपक यादव ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में जब पानी की मांग चरम पर है, तब नगर निगम मात्र 30 मिनट नल चला रहा है।

त्रासदी यह है कि इन 30 मिनटों में से शुरुआती 10 मिनट तक इतना गंदा और बदबूदार पानी आता है कि उसे छुआ भी नहीं जा सकता। जनता की सुध लेने वाला कोई नहीं है। जिन जनप्रतिनिधियों ने हाथ जोड़कर वोट मांगे थे वे कुर्सी मिलते ही क्षेत्र से ऐसे गायब हुए कि आज जनता उन्हें ढूंढ रही है। हजारों की आबादी वाले इस क्षेत्र में महज एक-दो टैंकर भेजकर नगर निगम अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहा है, जो जनता के साथ भद्दा मजाक है।

...तो उग्र आंदोलन करेंगे
इस व्यापक जन-आक्रोश और प्रदर्शन में दीपक यादव, दिनेश बनपुरे, जगदीश भंडारी, बृजलाल बीसे, पंकज कपूर, पप्पू जाटव, कैलाश भदोरिया, आशा पटेल, लकी सेरोने, दुर्गा कासोटे, भगवती खंडेराव, सुशीला मंडलोई, आशा कैरो, हेमंत बिजोरे, आकाश सिसोदिया, प्रकाश रसीले, दिनेश कुशवाहा, उषा मंडलोई, निर्मला जाटव, बरखा कासोटै सहित बड़ी संख्या में रुस्तम का बगीचा, कबीट मोहल्ला, रविदास मंदिर, रविदास भवन नई बस्ती, माता की मडिया और काजी की चाल के निवासी शामिल थे।

जनता ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही शुद्ध और पर्याप्त पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो यह आंदोलन उग्र रूप लेगा जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह नगर निगम प्रशासन और संवेदनहीन जनप्रतिनिधियों की होगी।

आरओ का महंगा पानी कैसे खरीदें... रहवासी आशा पटेल ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि गरीब बस्तियों के लोग आरओ का महंगा पानी खरीदने में सक्षम नहीं हैं। नलों से जो दूषित और बदबूदार जहर सप्लाई किया जा रहा है, उसे पीने से लोग बीमार हो रहे हैं।

उन्होंने सीधा सवाल किया कि अगर इस दूषित पानी से कोई बड़ी महामारी फैलती है, तो क्या नगर निगम के अफसर इलाज का खर्च उठाएंगे? प्रदर्शन के दौरान आक्रोश तब और बढ़ गया जब दीपक यादव नलों से आने वाले गंदे पानी की बोतल भरकर लाए और मौके पर मौजूद नगर निगम के उपयंत्री वसीम खान और वाल्वमैन महेंद्र रघुवंशी को पीने की चुनौती दी।

दोनों अधिकारियों ने उस पानी को हाथ तक लगाने से मना कर दिया, जिससे यह साबित हो गया कि विभाग जानबूझकर जनता को जहर दिया जा रहा है।

मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है...
मैं अभी प्रभारी के तौर पर आया हूं। सफाई एजेंसी एलएनटी को चेंबर सफाई के निर्देश दिए हैं। पानी की समस्या को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया है। सफाई एजेंसी पर कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारी स्तर पर ही होती है, मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं है। - वसीम खान, प्रभारी उप यंत्री, जोन 09, नगर निगम इंदौर

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 6 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 6 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 6 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 6 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 7 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 7 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 7 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 7 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 8 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 8 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 8 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 8 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 8 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 8 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 8 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 8 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 9 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!