शहर में इतना गिरा पारा फिर भी सता रही गर्मी: जानिये तापमान कहां पहुंचा; मानसून की आमद कब होगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मई के तीसरे हफ्ते में दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने के बावजूद शहर भीषण गर्मी की चपेट में बना हुआ है। शुक्रवार को दिन का तापमान करीब 2 डिग्री गिरकर 41.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का तापमान भी 3 डिग्री लुढ़ककर 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन इसके बावजूद लोगों को गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली।
शनिवार सुबह से ही तेज धूप और उमस का असर महसूस होने लगा, जिससे साफ है कि तापमान में मामूली गिरावट भी गर्मी के असर को कम नहीं कर पा रही है। छह दिन बाद दिन का पारा 41 डिग्री के आसपास आया है, लेकिन हालात अब भी बेहद गर्म बने हुए हैं।
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे के अनुसार दोपहर 12 से 3 बजे के बीच गर्मी का असर सबसे अधिक रहेगा, ऐसे में लोगों को बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। अगले चार दिन, यानी 16 से 19 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं और इंदौर संभाग भी इससे अछूता नहीं रहेगा।
राहत की बात यह है कि इस बार मानसून सामान्य से पहले सक्रिय हो सकता है और 26 मई के आसपास केरल पहुंचने के संकेत हैं, जबकि मध्य प्रदेश में इसकी एंट्री 12 जून तक हो सकती है। उल्लेखनीय है कि इंदौर में मई के महीने में तापमान कई बार 46 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है, जिसमें 31 मई 1994 को 46.6 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड दर्ज है। बीते वर्षों में मई के दौरान बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिली हैं, जिससे कभी-कभी अस्थायी राहत मिलती है, लेकिन फिलहाल शहरवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!