भेष बदलकर पीछा करती रही टीम ड्राइवर बनकर आरोपी को दबोचा: 15 मामलों का फरार वारंटी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भंवरकुआं पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे 15 मामलों के स्थायी वारंटी आनंद मांडले को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी की लंबे समय से तलाश कर रही थी, लेकिन वह लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। आखिरकार पुलिस ने भेष बदलकर और आधुनिक तकनीक की मदद से आरोपी को धर दबोचा।
टीआई संतोष दूधी के मुताबिक, स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की थी। भंवरकुआं थाने के 15 मामलों का स्थायी वारंटी मांडले पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था, जो कई वर्षों से फरार चल रहा था।
पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी, लेकिन हर बार वह बच निकलता था। आरोपी गिरफ्तारी से बचनेैै के लिए लगातार शहर और ठिकाने बदल रहा था। लेकिन उसकी यह चालाकी पुलिस के आगे नहीं चली।
टीम को सूचना मिली कि फरार आरोपी आनंद पिता भूरू मांडले (30) निवासी समता नगर इंदौर, गुजरात से बस के जरिए इंदौर आने वाला है। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी तक पहुंचने के लिए अलग-अलग रूप धारण कर जानकारी जुटाई।
पुलिस ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए खुद बस चालक बनकर आरोपी पर नजर रखी। जैसे ही आरोपी इंदौर पहुंचा, टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस अब आरोपी से अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है।
चोरी-लूट सहित कई केस दर्ज
आरोपी के खिलाफ चोरी, लूट, अवैध वसूली, नकबजनी और मारपीट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। उसके खिलाफ कुल 15 स्थायी वारंट जारी थे। लंबे समय से फरार रहने के कारण पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही थी। आरोपी को पकड़ने में प्रआर राजेश उपाध्याय, आर. किशन और जीवन सोलंकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!