‘शुद्धीकरण’ पर बयान पड़ा भारी: राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर; दलित भावनाएं आहत करने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए कथित ‘शुद्धीकरण’ विवाद ने अब कानूनी रूप ले लिया है। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता अमित कुमार ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की टिप्पणी से दलित समाज और शुद्धीकरण कार्यक्रम में शामिल लोगों की भावनाएं आहत हुईं।
एफआईआर नंबर 297/26 में राहुल गांधी के खिलाफ बीएनएस की धारा 196, 299 और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)(क्यू) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, राहुल गांधी ने कथित शुद्धीकरण की घटना को लेकर टिप्पणी की थी, जिसे उन्होंने दलित समाज के अपमान से जोड़ते हुए शिकायत की।
खड़गे की सभा के बाद हुआ था शुद्धीकरण
8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा हुई थी। सभा के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा मैदान में गंगाजल का छिड़काव और कथित शुद्धीकरण हवन किए जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था।
कांग्रेस ने इसे दलित सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताते हुए विरोध किया था। राहुल गांधी ने भी इस घटना पर सवाल उठाए थे। अब इसी मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से विवाद और गहरा गया है।
दोनों पक्षों की ओर से कार्रवाई की मांग
इससे पहले अमित कुमार और विनोद कुमार आर्य ने राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी। वहीं कांग्रेस भी कथित शुद्धीकरण को लेकर भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुकी है।
एफआईआर के बाद मामला राजनीतिक के साथ कानूनी रूप भी ले चुका है और दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!