वर्दी पर दहेज प्रताड़ना के दाग!: 15वीं बटालियन के सिपाही पर पत्नी ने लगाए मारपीट और दहेज मांगने के आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
15वीं बटालियन में पदस्थ सिपाही अमित सिंह नरूका के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर पीड़िता मनीषा पिता और भाई के साथ मंगलवार को पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में पहुंची। शिकायत सुनते ही कमिश्नर संतोष सिंह ने मामले की जांच के तत्काल निर्देश दिए।
नंदानगर निवासी मनीषा ने शिकायत में आरोप लगाया कि साल 2010 में विवाह के बाद से ही पति अमित सिंह नरूका निवासी सेक्टर-ए सुखलिया, उसकी मां रमा देवी, ननद अर्चना, बहनोई राजकुमार चौहान लगातार दहेज की मांग करते हुए मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। 8 मई 2026 को पति ने इलाज के बहाने उसे अधिक मात्रा में नींद की गोलियां खिला दीं, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और आईसीयू तक में भर्ती होना पड़ा। इसका खुलासा 13 मई को डॉक्टरों द्वारा बताने पर हुआ।
उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया गया। आखिरकार ससुरालवालों के माफी मांगने पर मेरे परिजन ने मुझे वापस ससुराल भेज दिया। इसके बाद भी 19 मई को मारपीट की। मैंने थाने में शिकायत कराने की बात कही तो मुझे एक-दो दिन घर में बंद कर दिया गया। इसके बाद 24 मई को मेरे पति ने हमारे घर में काम करने वाली पूजा से मोबाइल पर 10-12 बार बात की। पति के पूजा से संबंध हैं। इसका विरोध करने पर पूजा ने मारपीट की, जिसकी शिकायत मैंने हीरानगर थाने में दर्ज कराई थी।
टीआई ने भी नहीं की सुनवाई
उसने बताया मैं पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत करने गई तो हीरा नगर पुलिस ने महिला थाने जाने को कहा। महिला थाने जाने पर टीआई श्रद्धा यादव ने मेरे पति को बुलवाया, लेकिन वह कुछ देर बात हमें धमकी दे गया कि तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो। टीआई श्रद्धा यादव भी मेरे पति का पक्ष लेने लगी और बोली कि तुम्हारा केस तो हीरा नगर थाने में पहले से दर्ज है। एक ही मामले में दो-दो केस कैसे हो सकते हैं और हमें रवाना कर दिया।
जनसुनवाई में पूरा मामला सुनने के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने हीरानगर सर्कल की एसीपी रुबीना मिजवानी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। एसीपी ने महिला थाना टीआई श्रद्धा यादव से चर्चा की। इस दौरान पता चला कि पहले दर्ज प्रकरण घरेलू सहायिका पूजा से जुड़े विवाद का है, जबकि मनीषा का कहना है कि पति और ससुराल पक्ष द्वारा दहेज प्रताड़ना व घरेलू हिंसा के मामले में अलग एफआईआर दर्ज होना चाहिए। एसीपी ने पीड़िता मनीषा को आज अपने कार्यालय बुलाकर विस्तृत बयान लेने की बात कही है।
सरकारी क्वार्टर दे रखा बहन-बहनोई को- जनसुनवाई के बाद पीड़िता मनीषा अपने परिजन के साथ पति के ऑफिस 15वीं बटालियन भी पहुंची। वहां डीआईजी अमित सिंह को शिकायत देकर बताया कि पति अमित सिंह नरूका को मिले सरकारी क्वार्टर में नियमों के विपरीत उसकी बहन और बहनोई (आर्मी में पदस्थ) रह रहे हैं, जबकि उसे ही घर से निकाल दिया गया है। इस पर डीआईजी ने क्वार्टर आवंटन और उसके उपयोग की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!