बेटा जीत रहा था मुकाबला: अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए पिता; टीम मैनेजर को आया हार्ट अटैक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा बैडमिंटन प्रतियोगिता के दौरान एक दुखद घटना सामने आई। तेलंगाना की टीम के मैनेजर तलावी मनोज कुमार (55) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वे अपने बेटे कार्तिकेय के साथ प्रतियोगिता में शामिल होने आए थे।
सोते समय आया अटैक
दोपहर में होटल के कमरे में सोते समय मनोज कुमार को अटैक आया। भोजन के बाद बेटे कार्तिकेय ने पिता को उठाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। कार्तिकेय ने तत्काल इसकी जानकारी टीम के कोच को दी। कोच ने एंबुलेंस से मनोज कुमार को अस्पताल भिजवाया और कार्तिकेय को मुकाबला खेलने भेज दिया।
पुडुचेरी को हराकर जीता मुकाबला
पिता के अस्पताल में भर्ती होने के बीच कार्तिकेय ने अपना पूरा ध्यान खेल पर केंद्रित किया। अंडर-14 वर्ग में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करते हुए उसने पुडुचेरी को 30-9 के अंतर से शिकस्त दी। एक ओर बेटे ने अपने राज्य के लिए मुकाबला जीता, वहीं दूसरी ओर अस्पताल में पिता ने दम तोड़ दिया।
पोस्टमार्टम के बाद गृह राज्य भेजा शव
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग शत्रुंजय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से तेलंगाना स्थित उनके गृहनगर के लिए रवाना किया गया।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!