खबर
Top News

कागजों पर स्मार्ट सिटी का उजाला हकीकत- ‘अंधेरे में डूबे कई इलाके’: नगर निगम की समीक्षा बैठक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 मई 2026, 1:09 pm
शेयर करें:
कागजों पर स्मार्ट सिटी का उजाला हकीकत- ‘अंधेरे में डूबे कई इलाके’

करोड़ों की बचत का दावा, पर 311 पर शिकायतों का अंबार

सूर्या एजेंसी की लापरवाही और 5 हजार स्थानों पर 24 घंटे जलती हैं लाइटें

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर पालिक निगम मुख्यालय में विद्युत विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में शहर की रोशनी व्यवस्था की जो गुलाबी तस्वीर पेश की गई, वह जमीनी हकीकत से मेल खाती नजर नहीं आ रही है।

एक तरफ महापौर पुष्यमित्र भार्गव तकनीकी नवाचारों और करोड़ों की वित्तीय बचत का खाका खींच रहे हैं, तो दूसरी तरफ शहर के कई क्षेत्र आज भी शाम ढलते ही असुरक्षा और अंधेरे की गिरफ्त में आ जाते हैं।

समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने स्मार्ट लाइटिंग और सीसीएमएस तकनीक के जो आंकड़े प्रस्तुत किए, उनमें छिपी खामियों का खुलासा तब हुआ जब 311 हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का मुद्दा उठा।

बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव एवं विद्युत विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

एजेंसियों की मनमानी का खुलासा- बैठक में सबसे गंभीर मामला सूर्या एजेंसी की कार्यप्रणाली का रहा। रिकॉर्ड के मुताबिक, शहर की प्रकाश व्यवस्था को बाधित करने में इस एजेंसी की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

311 हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के विश्लेषण से यह खुलासा हुआ कि जनता सबसे ज्यादा इसी एजेंसी के कार्यक्षेत्र में परेशान है। बावजूद इसके, अब तक संबंधित एजेंसी पर कोई ठोस दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई है।

10 हजार नई लाइटों की स्थापना की योजना भी प्रशासनिक देरी का शिकार है। पिछला टेंडर ठेकेदार की लापरवाही के कारण निरस्त करना पड़ा, जिससे शहर के कई अंधेरे क्षेत्रों को रोशन करने का काम महीनों पिछड़ गया। अब 28 मई को नए टेंडर की प्रक्रिया तय की गई है, जो विभाग की कार्यक्षमता पर सवालिया निशान लगाती है।

वित्तीय बचत बनाम जमीनी अंधेरा- बैठक के अंत में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विभाग को जनता के प्रति जवाबदेह बनने की नसीहत दी। हालांकि, 6000 किलोवाट लोड कम होने से प्रतिमाह 22 लाख रुपए की संभावित बचत का आंकड़ा पेश किया गया है, लेकिन यह सफलता तब तक कागजी है जब तक शहर की हर गली और उद्यान पूरी तरह प्रकाशित न हो जाए।

अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव को निर्देश दिए गए हैं कि 2019 से पूर्व की गेटेड कॉलोनियों के बिजली बिलों का विवाद सुलझाने के लिए पार्षदों के माध्यम से डेटा जुटाया जाए। अब शहर की नजरें 28 मई के टेंडर और आगामी 10 दिनों में उद्यानों के सुधार कार्य पर टिकी हैं।

दिन के उजाले में बिजली की बर्बादी..
विद्युत विभाग ने दावा किया कि 24 घंटे जलने वाली लाइटों की संख्या 20,872 से घटकर 5,300 कर दी गई है, लेकिन यह आंकड़ा खुद एक बड़ी नाकामी का खुलासा करता है। स्मार्ट सिटी का दावा करने वाले शहर में 5,300 इकाइयां आज भी दिन में जलकर राजस्व का नुकसान कर रही हैं।

करोड़ों के निवेश के बाद भी सीसीएमएस तकनीक का पूर्ण क्रियान्वयन न होना विभाग की सुस्ती को दर्शाता है। इसके अलावा, शहर में 10 हजार ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं जहां खंभे तो मौजूद है, लेकिन अब तक एलईडी लाइटों का संयोजन नहीं किया जा सका है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इन सभी स्थानों पर तत्काल लाइटें फिट करने के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

केबलों का मकड़जाल और अधूरी योजनाएं, सुंदरता पर ग्रहण
शहर की सड़कों पर बिजली और इंटरनेट के तारों का जो अव्यवस्थित जाल फैला है, उसने न केवल शहर की सुंदरता बिगाड़ी है, बल्कि सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर दिया है।

महापौर ने निर्देश दिया कि किसी एक सड़क को मॉडल के रूप में विकसित कर वहां से इन अनावश्यक केबलों को पूरी तरह हटाया जाए, ताकि नागरिकों को वास्तविक बदलाव का अहसास हो सके।

साथ ही, 22 मालवा वाटिकाओं का काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति का खुलासा करते हुए बैठक में बताया गया कि 29 गांवों में से केवल 19 गांवों में ही हाईमास्ट की स्थापना हो पाई है, शेष 10 गांव अब भी योजना के पूर्ण होने का इंतजार कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 5 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 5 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 5 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 6 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 6 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 6 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 6 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 6 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 6 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 6 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 6 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 6 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 6 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 6 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 6 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 6 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 6 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 7 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 7 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!