विधानसभा अध्यक्ष की सादगी ने जीत लिए दिल: भीषण गर्मी में पेड़ के नीचे खड़े होकर किया भोजन; न कोई तामझाम, न वीआईपी इंतजाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
'बड़े नेता केवल ऐसी कमरों में बैठकर फैसले लेते हैं और उनका जमीनी हकीकत से कोई वास्ता नहीं होता ' अक्सर राजनीति और राजनेताओं को लेकर जनता के बीच यह धारणा देखने को मिलती है, लेकिन मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को इस मिथक को पूरी तरह से झुठला दिया।
भीषण गर्मी और 45 डिग्री सेल्सियस के रिकोर्ड तोड़ते पारे के बीच, उन्होंने सड़क किनारे एक पेड़ की छांव में खड़े होकर भोजन किया। विधानसभा अध्यक्ष की इस सादगी और जमीनी जुड़ाव को देखकर उनके साथ चल रहे प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय नेता भी हैरान रह गए।
मिली जानकारी के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शुक्रवार को ग्वालियर से रवाना हुए थे। वे मुरैना-सबलगढ़ मार्ग और विजयपुर-टेटरा होते हुए श्योपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में जा रहे थे। इस यात्रा के दौरान दोपहर में जब सूर्य देव अपने कड़े तेवर दिखा रहे थे और तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका था, तब दोपहर के भोजन का समय हुआ।
विजयपुर-टेटरा के बीच रास्ते में जब भोजन की बात आई, तो बिना किसी विशेष वीआईपी इंतजाम या वातानुकूलित (एसी) व्यवस्था का इंतजार किए, नरेंद्र सिंह तोमर ने सड़क के किनारे लगे एक पेड़ के नीचे ही रूकने का निर्णय लिया।
उन्होंने चिलचिलाती धूप के बीच पेड़ की छांव में खड़े-खड़े ही अपने साथियों और कार्यकर्ताओं के साथ भोजन ग्रहण किया। 'कार्यकर्ताओं के बीच रहकर, एक सच्चे सेवक की तरह मैदान में डटे रहना ही उनकी असली पहचान है।
वहां मौजूद नेताओं ने कहा कि राजनीति के पुरोधा और भाजपा के कर्मठ सिपाही नरेंद्र सिंह तोमर ने आज एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वे चाहे शासन-प्रशासन के कितने भी ऊंचे और महत्वपूर्ण पद पर हों, लेकिन सादगी भरा जीवन ही उनकी पहचान है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!