खबर
Top News

दो, पांच और 29 प्लॉट बेचने वाला भी भू-माफिया: तीन पर एफआईआर के आदेश; लेकिन अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन की सख्ती सवालों के घेरे में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जुलाई 2026, 1:53 pm
शेयर करें:
दो, पांच और 29 प्लॉट बेचने वाला भी भू-माफिया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले में अवैध कॉलोनियों का कारोबार प्रशासनिक दावों को लगातार चुनौती दे रहा है। अब जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि दो, पांच या 29 भूखंडों का अवैध विक्रय करने वाला भी भू-माफिया की श्रेणी में आएगा और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।

तीन मामलों में कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब पूर्व में दिए ऐसे ही आदेश धूल फांकते रहे और अवैध प्लॉटिंग का कारोबार नहीं रुका, तो इस बार क्या बदलेगा? प्रशासनिक विफलता, राजनीतिक संरक्षण और कमजोर पुलिस कार्रवाई ने अवैध कॉलोनाइजरों के हौसले इतने बुलंद कर दिए हैं कि वे खुलेआम लोगों को यह भरोसा दिला रहे हैं कि कार्रवाई के बाद भी कॉलोनियां नहीं हटेंगी।

आदेश बहुत, कार्रवाई कम...इसलिए नहीं रुका अवैध कॉलोनियों का कारोबार.. जिला प्रशासन और नगर निगम वर्षों से अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के दावे करते रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट दिखाई देती है।

पूर्व में तत्कालीन एडीएम ने छोटे-छोटे भूखंडों का अवैध विक्रय करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए थे। नगर निगम अधिकारियों को भी पत्राचार किया गया, लेकिन अधिकांश मामलों में न तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और न ही दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हुई।

यही कारण है कि जिन लोगों पर प्रकरण दर्ज हुए, वे भी आज तक भूखंडों की खरीद-बिक्री का कारोबार करते रहे और नई अवैध कॉलोनियां विकसित होती रहीं।

राजनीतिक संरक्षण बना सबसे बड़ा कवच?... सूत्रों का कहना है कि कथित भू-माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण कई मामलों में एफआईआर तक दर्ज नहीं हो पाती। जिन मामलों में प्रकरण दर्ज भी हो जाते हैं, वे वर्षों तक न्यायालयों और विभागीय फाइलों में अटके रहते हैं। न सजा होती है और न ही अवैध कारोबार पर रोक लगती है।

इन पर आरोप
ग्राम काली बिल्लोद (देपालपुर) में अनिल पिता लक्ष्मीदत्त शर्मा, निवासी सागोर (जिला धार) पर बिना सक्षम अनुमति कॉलोनी विकसित करने का आरोप।

देपालपुर क्षेत्र में पुष्पाबाई पति विजय मेहता, निवासी कंचनबाग, इंदौर द्वारा छोटे-छोटे भूखंडों की रजिस्ट्री कर विक्रय करने का मामला।

ग्राम पिपल्या मल्हार, तहसील राऊ में अवैध प्लॉटिंग कर भूखंडों का विक्रय करने का मामला।

इन सभी मामलों में संबंधित खसरों के कॉलम नंबर-12 में भूमि को अवैध कॉलोनी के रूप में दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

भू-माफियाओं का भरोसा
‘एक-दो साल की सजा होगी, कॉलोनी नहीं हटेगी'

सूत्रों के अनुसार कई अवैध कॉलोनाइजर खरीदारों से खुलेआम कहते हैं कि प्रशासन कार्रवाई करेगा तो ज्यादा से ज्यादा एक-दो साल की सजा होगी, लेकिन कॉलोनी से किसी को हटाया नहीं जाएगा। यही संदेश अवैध कारोबारियों के लिए सबसे बड़ा सुरक्षा कवच बन गया है और इसी मानसिकता के कारण कार्रवाई के बावजूद नई अवैध कॉलोनियां लगातार सामने आ रही हैं।

पहले जारी हुए एफआईआर आदेशों का क्या हुआ?

जिन अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की, क्या उनकी जिम्मेदारी तय होगी?

राजनीतिक संरक्षण प्राप्त कथित भू-माफियाओं पर भी क्या समान कार्रवाई होगी?

क्या सिर्फ तीन एफआईआर से जिले में फैले अवैध कॉलोनियों के नेटवर्क पर रोक लग जाएगी?

इंदौर में अवैध कॉलोनियों का कारोबार केवल भू-माफियाओं की वजह से नहीं, बल्कि प्रशासनिक ढिलाई, कमजोर पुलिस कार्रवाई और जवाबदेही के अभाव से भी फल-फूल रहा है। जब तक आदेशों को कागज से निकालकर कठोर कानूनी कार्रवाई, दोषियों को सजा और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक ‘भू-माफिया के खिलाफ अभियान’ केवल सरकारी दावों तक ही सीमित रहेगा।

तीन मामलों में एफआईआर दर्ज किए जाने के आदेश
अपर कलेक्टर एवं प्रभारी कॉलोनी सेल रिंकेश कुमार वैश्य के अनुसार शिकायतों और जांच के आधार पर तीन मामलों में अवैध कॉलोनी विकसित करना सिद्ध होने पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।

भू-माफिया अभियान के दावों की भी खुल रही पोल... पूर्व सरकार ने भू-माफिया अभियान चलाकर करोड़ों रुपए की सरकारी भूमि मुक्त कराने का दावा किया था, लेकिन जिन लोगों को जमीन का कब्जा वापस मिला, उनमें से कई आज भी निर्माण की अनुमति के लिए भटक रहे हैं। दूसरी ओर, नए क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियां विकसित होती रहीं और प्रशासन उन्हें समय रहते रोकने में विफल रहा।

अपनी जमीन तक नहीं बचा पा रहा प्रशासन... सबसे गंभीर स्थिति यह है कि सरकारी जमीनों पर लगातार कब्जे हो रहे हैं। यदि प्रशासन अपनी ही जमीनों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रहा, तो निजी कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियों को रोकने के दावे कितने प्रभावी हैं, यह बड़ा सवाल है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिना अनुमति प्लॉटिंग का सिलसिला आज भी जारी है।

संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण
Top News

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

about 1 hour ago
सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़
Top News

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

about 2 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

about 2 hours ago
छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम
Top News

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

about 2 hours ago
डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार
Top News

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

about 2 hours ago
13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर
Top News

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

about 2 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

about 3 hours ago
खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी
Top News

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

about 3 hours ago
काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर
Top News

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

about 3 hours ago
एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम
Top News

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

about 3 hours ago
झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत
Top News

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

about 3 hours ago
इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी
Top News

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

about 3 hours ago
MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान
Top News

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

about 3 hours ago
खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी
Top News

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

about 3 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

about 3 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

about 3 hours ago
नशे में चालक ने ठोंक दी कार
Top News

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

about 3 hours ago
पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया
Top News

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

about 3 hours ago
एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत
Top News

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!