इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन: सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। बड़ी संख्या में इंटर्न डॉक्टर मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिसके बाद मौके पर पुलिस और प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के बीच झड़प की स्थिति बन गई।
वाटर कैनन की चपेट में आया छात्र
प्रदर्शन के दौरान वाटर कैनन की चपेट में आने से एक छात्र घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल बढ़ा दिया गया और डॉक्टरों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया।
मोती मस्जिद चौराहे पर रोका
पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों को मोती मस्जिद चौराहे पर रोक दिया है। डॉक्टर मुख्यमंत्री निवास तक पहुंचकर अपनी मांग सरकार के सामने रखना चाहते हैं, जबकि पुलिस उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दे रही है।
प्रदर्शन के चलते सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो गई है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
14,337 रुपए स्टाइपेंड, 30 हजार रुपए की मांग
इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें फिलहाल 14,337 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जा रहा है। उनकी मांग है कि इसे बढ़ाकर कम से कम 30 हजार रुपए प्रतिमाह किया जाए। डॉक्टरों के मुताबिक, सरकार की ओर से स्टाइपेंड बढ़ाने का मौखिक आश्वासन पहले दिया गया था, लेकिन अब तक बढ़ोतरी नहीं हुई।
इसी मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए वे CM हाउस की ओर जा रहे थे।
मांग पूरी होने तक आंदोलन की चेतावनी
इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि वे लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांग पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रह सकता है। फिलहाल मोती मस्जिद चौराहे पर पुलिस और डॉक्टरों की मौजूदगी के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
संबंधित समाचार

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी:इंस्टाग्राम आईडी मांगकर दोस्ती करने का आरोप

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग:एमवाय चूहाकांड व बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर जयस ने खोला मोर्चा

करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा:फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट से करते थे; क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा

36 हजार फीट पर कम हुआ इंजन का ऑयल प्रेशर:अबू धाबी जा रही फ्लाइट यहां लौटी; एक इंजन पर लैंडिंग

रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ:तीनों सेनाओं के जवानों को मिलेगा फायदा; कार्यपरिषद ने लिया फैसला

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर:दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; महापौर ने शहरवासियों को किया समर्पित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!