खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी: 5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध कॉलोनी विकास और बिना अनुमति निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। जोन-21 के वार्ड-79 स्थित अहीरखेड़ी में खाली मैदान पर बिना वैधानिक अनुमति कराए जा रहे निर्माण को निगम की रिमूवल टीम ने ध्वस्त कर दिया।
मौके पर करीब 5 हजार वर्गफीट क्षेत्र में चार अलग-अलग भवनों का निर्माण किया जा रहा था। निगम की टीम ने जेसीबी और पोकलेन मशीन की मदद से सभी निर्माणों को पूरी तरह हटा दिया।
बिना अनुमति विकसित की जा रही थी कॉलोनी
कॉलोनी सेल की सहायक यंत्री टीना सिसोदिया और भवन अधिकारी प्रभात तिवारी के अनुसार, अहीरखेड़ी के एक खाली मैदान में अवैध तरीके से कॉलोनी विकसित करने की तैयारी की जा रही थी।
इसके लिए मौके पर बिना जरूरी अनुमति के चार भवनों का निर्माण कराया जा रहा था। जांच के दौरान निर्माण से संबंधित वैधानिक अनुमति नहीं मिलने पर निगम ने कार्रवाई की।
आयुक्त के निर्देश पर संयुक्त टीम पहुंची
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर कॉलोनी सेल और भवन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। भारी मशीनरी की मदद से निर्माणाधीन भवनों को ध्वस्त किया गया।
निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर में बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने और नियमों के विपरीत निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अधिकारियों के मुताबिक, ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई कर अवैध निर्माण हटाए जाएंगे।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!