काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर: पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

शिकायत से पहले चोर के बाप ने व्यापारी को धमकाया
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
संयोगितागंज थाना क्षेत्र में पूजन सामग्री की एक दुकान में चोरी हो गई। दुकान बंद होने के बाद शटर के छोटे दरवाजे को खुला पाकर चोर दबे पांव अंदर घुसा और काउंटर खोलकर उसमें रखे पचास हजार रुपए ले उड़ा। सुबह चोरी का पता चलने पर व्यापारी ने चोर के फुटेज लोगों को दिखाए तो उसकी शिनाख्त क्षेत्र के ही आदतन अपराधी के रूप में हुई। व्यापारी के शिकायत करने की भनक लगने पर चोर के बाप ने उन्हें ऐसा धमकाया कि अब वह केस दर्ज नहीं करा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार छावनी चौराहे पर मयूर पैलेस में हारुन भाई की पूजन सामग्री की दुकान है। दुकान के ऊपर ही मल्टी में वह परिवार सहित रहते हैं। क्षेत्र में उन्हें मोहब्बत पान वाले के नाम से जाना जाता है। चूंकि मकान के नीचे ही दुकान है इसलिए घर से बाहर आने-जाने के लिए उन्होंने दुकान के बड़े शटर के अंदर ही एक छोटा दरवाजा बनवाया हुआ है।
4 सितंबर की रात दुकान का कर्मचारी रोजाना की तरह दुकान के अंदर सोया हुआ था। दुकान के शटर में बना छोटा दरवाजा खुला देख मौका मिलते ही एक युवक दबे पांव अंदर घुसा और काउंटर की द्राज खोलकर उसमें रखे 50 हजार रुपए की गड्डी चुराकर ले गया।
अंजाम भुगतने की धमकी दी... सुबह चोरी का पता चलने पर हारुन भाई ने सीसीटीवी फुटेज जांचे तो चोर रात करीब 11.30 बजे वारदात को अंजाम देकर जाता दिखाई दिया। उन्होंने आसपास के लोगों को फुटेज दिखाए तो चोर की पहचान हाट बाजार छावनी के रहने वाले एक युवक के रूप में हो गई।
व्यापारी संयोगितागंज पुलिस में शिकायत करने की तैयारी में थे कि चोर के बाप को इसकी भनक लग गई। उन्होंने व्यापारी हारुन भाई को फोन कर केस दर्ज करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली, जहां चोर पर पूर्व से चोरी सहित आधा दर्जन केस दर्ज हैं तो उसके पिता पर भी बेटे से ज्यादा केस दर्ज हैं। इसके चलते व्यापारी हारुन भाई केस दर्ज कराने थाने नहीं गए।
निहालपुरा मार्केट में भी दो चोरों ने चार दुकानों के शटर उचकाए... सराफा थाना क्षेत्र के निहालपुरा में जन्माष्टमी की रात चोरों ने एक ही मार्केट की कई दुकानों को निशाना बनाकर व्यापारियों में हड़कंप मचा दिया। चोरों ने एक साथ चार दुकानों के ताले तोड़े और शटर उचकाकर अंदर रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें दो युवक चोरी को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।
फरियादी बिलाल अंसारी और सैयद फरहान के मुताबिक सुबह दुकानों के ताले टूटे मिले तो आसपास के व्यापारियों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद व्यापारी शिकायत लेकर सराफा थाने पहुंचे। आरोप है कि वहां पुलिस ने तत्काल आवेदन तक नहीं लिया और टीआई के आने के की बात कहकर उन्हें लौटा दिया गया।
व्यापारियों का कहना है कि घटना के दो दिन बाद भी मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। निहालपुरा में आसपास ज्वेलरी और बर्तन की कई दुकानें हैं, ऐसे में व्यापारी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। बिलाल का आरोप है कि पुलिस घटना को गंभीरता से नहीं ले रही है।
अब व्यापारी सीसीटीवी फुटेज लेकर आला पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि फुटेज में आरोपितों के चेहरे और वारदात का घटनाक्रम नजर आ रहा है, इसके बावजूद कार्रवाई में देरी समझ से परे है।
संबंधित समाचार

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी:इंस्टाग्राम आईडी मांगकर दोस्ती करने का आरोप

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग:एमवाय चूहाकांड व बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर जयस ने खोला मोर्चा

करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा:फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट से करते थे; क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा

36 हजार फीट पर कम हुआ इंजन का ऑयल प्रेशर:अबू धाबी जा रही फ्लाइट यहां लौटी; एक इंजन पर लैंडिंग

रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ:तीनों सेनाओं के जवानों को मिलेगा फायदा; कार्यपरिषद ने लिया फैसला

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर:दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; महापौर ने शहरवासियों को किया समर्पित

सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं:रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा कर सांसद लालवानी ने दिए निर्देश

दिल्ली बिल्डिंग हादसा:एमपी के एक और छात्र की मौत; 19 साल के अक्षत ने गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!