13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर: 6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना गणेश मंदिर में गणेशोत्सव-2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 13 सितंबर को हरतालिका तीज के अवसर पर मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा, जबकि 14 सितंबर से 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत होगी।
उत्सव के दौरान बप्पा का 6 करोड़ रुपए से अधिक के स्वर्ण आभूषणों से विशेष शृंगार किया जाएगा। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान को सवा लाख मोदक का महाभोग भी लगाया जाएगा।
गणेशोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में सजावट, दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा और प्रसाद वितरण की तैयारियां की जा रही हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
13 सितंबर को 24 घंटे खुलेगा मंदिर
हरतालिका तीज के दिन श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए 13 सितंबर को मंदिर लगातार 24 घंटे खुला रहेगा। भक्त रात में भी किसी भी समय पहुंचकर बप्पा के दर्शन कर सकेंगे।
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट के मुताबिक, रातभर दर्शन की व्यवस्था से श्रद्धालुओं की भीड़ को अलग-अलग समय में नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
14 सितंबर को ध्वजा पूजन से शुरू होगा उत्सव
खजराना गणेश मंदिर में गणेशोत्सव की औपचारिक शुरुआत 14 सितंबर को सुबह 10 बजे ध्वजा पूजन के साथ होगी। मंदिर के शिखर पर परंपरानुसार ध्वजा चढ़ाई जाएगी।
ध्वजा पूजन में कलेक्टर और मंदिर समिति के अध्यक्ष शिवम वर्मा तथा निगम आयुक्त और मंदिर प्रशासक क्षितिज सिंघल सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे। इसके साथ ही 10 दिवसीय गणेशोत्सव शुरू हो जाएगा।
सवा लाख मोदक का महाभोग
गणेश चतुर्थी के पहले दिन भगवान गणेश को सवा लाख मोदक अर्पित किए जाएंगे। इसके लिए मंदिर परिसर में मोदक तैयार करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
हलवाई खेमजीभाई और उनके करीब 30 सहयोगी मोदक तैयार करेंगे। इसके लिए 10 बड़ी भट्टियों का इस्तेमाल किया जाएगा और करीब छह दिन में सवा लाख मोदक तैयार किए जाएंगे। यह महाभोग श्री सिद्धि विनायक भक्त मंडल की ओर से समर्पित किया जाएगा।
10 दिन तक रोज 11 हजार लड्डुओं का भोग
सवा लाख मोदक के अलावा गणेशोत्सव के दौरान 10 दिनों तक हर शाम 11 हजार लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। लड्डुओं में सोंठ, सूखे मेवे, उड़द और विभिन्न अनाज का इस्तेमाल किया जाएगा।
मूंग, चावल, चना, बाजरा और गेहूं समेत अलग-अलग सामग्री से भी लड्डू तैयार किए जाएंगे। शाम की आरती के बाद प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। इसके लिए अलग काउंटर बनाए जा रहे हैं।
6 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषणों से शृंगार
गणेशोत्सव के 10 दिनों में बप्पा का रोजाना अलग-अलग स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया जाएगा। भगवान गणेश को 6 करोड़ रुपए से अधिक कीमत के स्वर्ण आभूषण धारण कराए जाएंगे।
आभूषणों को कड़ी सुरक्षा के बीच बैंक से मंदिर लाया जाएगा। विशेष श्रृंगार के दौरान श्रद्धालुओं को बप्पा के अलग-अलग भव्य स्वरूपों के दर्शन होंगे।
100 सुरक्षा गार्ड और 80 से ज्यादा कैमरों से निगरानी
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है। 80 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से पूरे परिसर पर निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा चार थानों की पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेगी।
मंदिर के नियमित 30 सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाकर उत्सव के दौरान 100 की जाएगी। गर्भगृह के मुख्य प्रवेश द्वार को चौड़ा किया गया है, जबकि सभामंडप को नीचे किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में सुविधा हो।
भीड़ को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए नई जिग-जैग रेलिंग भी लगाई गई है। मंदिर प्रबंधन का फोकस श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने पर है।
संबंधित समाचार

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी:इंस्टाग्राम आईडी मांगकर दोस्ती करने का आरोप

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग:एमवाय चूहाकांड व बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर जयस ने खोला मोर्चा

करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा:फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट से करते थे; क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा

36 हजार फीट पर कम हुआ इंजन का ऑयल प्रेशर:अबू धाबी जा रही फ्लाइट यहां लौटी; एक इंजन पर लैंडिंग

रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ:तीनों सेनाओं के जवानों को मिलेगा फायदा; कार्यपरिषद ने लिया फैसला

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर:दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; महापौर ने शहरवासियों को किया समर्पित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!