MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान: पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 के पहले दिन का प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों के मुताबिक मध्यम कठिनाई स्तर का रहा। पेपर न बहुत आसान था और न ही बहुत कठिन। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस बार प्रश्नपत्र कुछ सरल बताया गया है।
अभ्यर्थियों के अनुसार पेपर में कई तथ्य आधारित और कुछ विशिष्ट प्रश्न पूछे गए। ऐसे प्रश्नों के जवाब देने के लिए विषय की गहरी समझ जरूरी थी।
तीन घंटे का समय सामान्य तौर पर पर्याप्त रहा, लेकिन लंबे उत्तर लिखने वाले अभ्यर्थियों को आखिरी हिस्से में समय प्रबंधन की चुनौती आई।
50-60% अभ्यर्थियों का प्रयास अच्छा
सतना के अभ्यर्थी संजू धाकड़ ने बताया कि प्रश्नपत्र में राज्यों की रैंकिंग सहित कई तथ्य आधारित सवाल पूछे गए। प्राचीन इतिहास से जुड़े प्रश्नों का स्वरूप भी पिछले साल की तुलना में अलग नजर आया।
उनके मुताबिक पिछले साल पेपर में कुछ प्रश्नों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी थी और कुछ सवाल कठिन भी लगे थे। इस बार प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत सरल रहा। संजू का अनुमान है कि करीब 50 से 60% अभ्यर्थियों का प्रयास अच्छा रहा होगा।
उन्होंने कहा कि पेपर का स्तर आसान रहने के कारण कटऑफ पिछले साल की तुलना में बढ़ सकती है। हालांकि, उनके अनुमान के मुताबिक कटऑफ करीब 19-20 के आसपास रह सकती है।
कुछ सवाल विशिष्ट, दो पेज में जवाब लिखना चुनौती
अनूपपुर के अभ्यर्थी कमलेश कुमार बनावाल ने प्रश्नपत्र को पिछले साल के लगभग बराबर बताया। उनके मुताबिक पेपर का स्तर औसत से मध्यम रहा और बहुत ज्यादा कठिन प्रश्न नहीं पूछे गए।
हालांकि, कुछ सवाल ऐसे थे जो काफी विशिष्ट थे। जिन अभ्यर्थियों को संबंधित विषय की पर्याप्त जानकारी नहीं थी, उनके लिए दो पेज में संतोषजनक उत्तर लिखना चुनौतीपूर्ण रहा।
भूगोल में पूछे गए तथ्य आधारित सवाल
कमलेश के मुताबिक भूगोल में भी कुछ विशिष्ट सवाल पूछे गए। ज्वार की खेती से जुड़े एक प्रश्न में चार राज्यों के नाम पूछे गए थे। ऐसे सवालों में केवल सामान्य जानकारी के बजाय विषय की तथ्यात्मक समझ जरूरी थी।
तीन घंटे का समय पर्याप्त, लंबे उत्तर लिखने वालों को दिक्कत
अभ्यर्थियों के मुताबिक पूरे प्रश्नपत्र के लिए तीन घंटे का समय पर्याप्त था। हालांकि, जो विद्यार्थी प्रत्येक प्रश्न का काफी विस्तार से उत्तर लिख रहे थे, उन्हें समय प्रबंधन में परेशानी हुई।
कुछ अभ्यर्थियों के अनुसार प्रश्नपत्र के पहले हिस्से में 5 से 10 मिनट अतिरिक्त लगने के कारण बाद के प्रश्नों के लिए समय कम बचा। इसके बावजूद कुल मिलाकर पेपर को न बहुत आसान और न बहुत कठिन माना गया।
कटऑफ को लेकर अभ्यर्थियों की राय अलग-अलग रही। कुछ ने पेपर अपेक्षाकृत आसान होने के कारण कटऑफ बढ़ने की संभावना जताई, जबकि कुछ के मुताबिक यह पिछले साल के आसपास ही रह सकती है।
संबंधित समाचार

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी:इंस्टाग्राम आईडी मांगकर दोस्ती करने का आरोप

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग:एमवाय चूहाकांड व बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर जयस ने खोला मोर्चा

करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा:फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट से करते थे; क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा

36 हजार फीट पर कम हुआ इंजन का ऑयल प्रेशर:अबू धाबी जा रही फ्लाइट यहां लौटी; एक इंजन पर लैंडिंग

रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ:तीनों सेनाओं के जवानों को मिलेगा फायदा; कार्यपरिषद ने लिया फैसला

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर:दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; महापौर ने शहरवासियों को किया समर्पित

सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं:रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा कर सांसद लालवानी ने दिए निर्देश

दिल्ली बिल्डिंग हादसा:एमपी के एक और छात्र की मौत; 19 साल के अक्षत ने गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम

अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी:‘तेरे बेटे को सांप काट लेगा’; दरगाह के बाबा ने पूजा के नाम पर ऐंठे रुपए

लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन:लिपिक निलंबित; दो अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश

30 के करीब मौत का दावा:जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार; कलेक्टर-एसपी पर कभी भी गिर सकती है गाज?

गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग:भारत रक्षा मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन; पहचान सत्यापन, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर दिया जोर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!