इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी: दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सांवेर पुलिस ने भुट्टा चौराहे के पास लोडिंग वाहन से करीब 20 लाख रुपए की 67 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी मनोज खेरकर निवासी माधव नगर, उज्जैन ने बताया कि वह शराब उज्जैन निवासी शराब तस्कर मनीष राय के कहने पर लेकर उज्जैन जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी-16-एल-1453 को रोककर तलाशी ली तो वाहन में अलग-अलग कंपनियों की अंग्रेजी शराब की 67 पेटियां मिलीं। जांच में सामने आया कि शराब दीपमाला ढाबे के पास स्थित शराब दुकान से वाहन में भरवाई गई थी। इसके बाद मनोज इसे उज्जैन लेकर जा रहा था।
पूछताछ में मनीष का नाम... पुलिस की पूछताछ में मनोज ने बताया कि वह शराब मनीष राय के कहने पर उसे देने के लिए उज्जैन ले जा रहा था। पुलिस अब इस जानकारी की जांच कर रही है और शराब दुकान से शराब उपलब्ध कराने वाले अज्ञात व्यक्ति की भी तलाश कर रही है।
पहले से कई मामले दर्ज... पुलिस के अनुसार मनीष राय निवासी उज्जैन आदतन शराब तस्करी में शामिल रहा है। उसके खिलाफ उज्जैन के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराब तस्करी से जुड़े करीब 13-14 प्रकरण पहले से दर्ज बताए जा रहे हैं।
हालांकि वर्तमान मामले में पुलिस ने मनीष को आरोपी नहीं बनाया है और उसकी भूमिका को लेकर जांच जारी है। पुलिस ने शराब और लोडिंग वाहन जब्त कर लिया है। अब जांच इस दिशा में की जा रही है कि 67 पेटी शराब किसके इशारे पर दुकान से निकलवाई गई, सप्लाई कहां होना थी और इस पूरे नेटवर्क से कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
संबंधित समाचार

इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल:14 निरीक्षकों के तबादले; कई थानों में हुए बदलाव

काम के दौरान हादसा:14 साल के बाल मजदूर की करंट से मौत; ठेकेदार पर केस दर्ज

होटलों में फर्जी पहचान से रुकना होगा मुश्किल:अब इस ऐप से होगी डिजिटल चेकिंग; बारकोड स्कैन करते ही खुलेगी कुंडली

अंधाधुंध बोरिंग पर MP हाई कोर्ट सख्त:शासन और निगम से मांगा जवाब; जल संकट और गिरते भू-जल स्तर पर जताई चिंता

इंदौर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल:350 करोड़ के अस्पताल में MRI-CT स्कैन की सुविधा नहीं; जांच के लिए दूसरे हॉस्पिटल जाने को मजबूर मरीज

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग की कार्रवाई:150 पाव अवैध शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चार आरोपी इस दिन तक पुलिस हिरासत में:मुंबई की किला कोर्ट में पेश किए गए; अनिल पंडित की भूमिका की जांच

बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त

IND vs NZ 1st T20:भारत ने रिकॉर्ड चेज कर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त:कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’:विजयादशमी पर नेताओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश; तो उधर क्राइम ब्रांच ने त्योहार पर पकड़ी 25.40 लाख की ड्रग्स

वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील:मालवा-निमाड़ में कम बारिश से गर्मी में बढ़ सकता है जल संकट; RO के वेस्टेज पानी के दोबारा इस्तेमाल का तरीका भी बताया

सुप्रीम कोर्ट का आदेश सख्त:ओवरलोडिंग पर कार्रवाई कितनी प्रभावी

पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की दी धमकी:कथित फर्जी पुलिस कॉल से बुलाने का आरोप; थाने पर की गयी शिकायत

अवैध कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार; 10.35 लाख का मशरूका जब्त

भ्रष्ट पुलिसवाले का लाइन में सालों तक डेरा:कथित कारोबार का साम्राज्य आखिर कैसे

वीडियो देखिये, दिग्विजय की यात्रा पर फरमान से कांग्रेस में घमासान:इस नेता ने मुकेश नायक को बताया भाजपा का स्लीपर सेल; बोले- कांग्रेस में बने रहने का कोई औचित्य नहीं, जीतू पटवारी की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

हजारों भक्तों ने ली महाप्रसादी:नवमी से शुरू हुआ महाभंडारा दशहरे तक चला

कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप:रिटायर्ड शिक्षिका ने कहा- आरोप गलत

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा:हाईटेंशन तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा; करंट से 2 युवकों की मौत, 6 घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!