डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार: चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाघों के शिकार और उनके अंगों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जुड़े संगठित गिरोह के खिलाफ मध्यप्रदेश स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एमपीएसटीएसएफ) को बड़ी सफलता मिली है। करीब डेढ़ साल से फरार कुख्यात शिकारी शेरू पारधी उर्फ शेरू सिंह निवासी कटनी को शहडोल जिले के ब्यौहारी से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ उसकी पत्नी और सह आरोपी बिनौरी बाई को भी पकड़ा गया है। खास बात यह है कि वन विभाग के मुताबिक दोनों गिरफ्तारी के समय भी किसी वन्य जीव का शिकार करने की तैयारी में थे।
यह कार्रवाई वन्यजीव मुख्यालय के निर्देश पर बाघ के शिकार और उसके अंगों की तस्करी करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है। एमपीएसटीएसएफ की क्षेत्रीय इकाई जबलपुर ने इस मामले में 18 फरवरी 2025 को वन अपराध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब तक इस प्रकरण में मध्यप्रदेश सहित पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम और मेघालय से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
कई राज्यों में फैला था शिकार और तस्करी का नेटवर्क... जांच में एक संगठित गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी सामने आई है। इसमें पंजाब के होशियारपुर, हरियाणा के सोनीपत, हिमाचल प्रदेश के बद्दी और मध्यप्रदेश के कटनी क्षेत्र के ऐसे शिकारी शामिल बताए गए हैं, जो बाघों के शिकार में सक्रिय और दक्ष थे।
कई राज्यों में बाघों का शिकार किया... प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरोह ने वर्ष 2024-25 में महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश सहित देश के कई राज्यों में बाघों का शिकार किया। शिकार किए गए बाघों की हड्डियां और अन्य अंग मेघालय, असम और मिजोरम के कुछ तस्करों को बेचे जाने की जानकारी जांच में सामने आई है।
पांच दिन के रिमांड पर, पूछताछ जारी... गिरफ्तार दोनों आरोपियों को 5 सितंबर को विशेष न्यायालय, जबलपुर में पेश किया गया। न्यायालय से उन्हें पांच दिन के फॉरेस्ट रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। वन विभाग को पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों और वन्यजीव अंगों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।
म्यांमार के जरिए विदेशों तक पहुंचने का शक
वन विभाग के अनुसार बाघ के अंगों की तस्करी का नेटवर्क म्यांमार के एक सरगना से जुड़ा पाया गया है। वहां से इन वन्यजीव अंगों को चीन और अन्य देशों की मांग पूरी करने के लिए अवैध वन्य जीव बाजार में भेजे जाने की संभावना जताई गई है।
शेरू पारधी की गिरफ्तारी के लिए एमपीएसटीएसएफ ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। सूचना मिलने के बाद विशेष टीम को शहडोल और आसपास के क्षेत्रों में भेजा गया। टीम ने कई दिनों तक निगरानी के बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। 4 सितंबर 2026 को ब्यौहारी में घेराबंदी कर शेरू पारधी और बिनौरी बाई को गिरफ्तार किया गया।
संबंधित समाचार

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी:इंस्टाग्राम आईडी मांगकर दोस्ती करने का आरोप

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग:एमवाय चूहाकांड व बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर जयस ने खोला मोर्चा

करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा:फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट से करते थे; क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा

36 हजार फीट पर कम हुआ इंजन का ऑयल प्रेशर:अबू धाबी जा रही फ्लाइट यहां लौटी; एक इंजन पर लैंडिंग

रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ:तीनों सेनाओं के जवानों को मिलेगा फायदा; कार्यपरिषद ने लिया फैसला

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर:दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; महापौर ने शहरवासियों को किया समर्पित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!