खबर
Top News

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम: जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 सितंबर 2026, 6:05 pm
शेयर करें:
छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गोगा नवमी के अगले दिन अवकाश घोषित होने के बावजूद नगर निगम के जोन-8 में स्वच्छता मित्रों से काम कराने के मामले का खुलासा हुआ है। आरोप है कि स्वच्छता पर्यवेक्षक कुलदीप बागड़ी ने स्वच्छता मित्रों को काम पर बुलाया। छुट्टी के दिन ड्यूटी पर नहीं आने पर कर्मचारियों को वेतन काटने और निलंबन की धमकी दिए जाने का भी आरोप है।

स्वच्छता मित्र सौरभ धावरी ने बताया कि गोगा नवमी के दूसरे दिन अवकाश घोषित होने के बावजूद कुलदीप बागड़ी ने उन्हें और अन्य स्वच्छता मित्रों को काम पर बुलाया। कर्मचारियों का आरोप है कि अनुपस्थित रहने पर दो से चार दिन का वेतन काटने की बात कही गई थी।

सौरभ धावरी के अनुसार कर्मचारियों से निर्धारित आठ घंटे के बजाय करीब नौ घंटे तक ड्यूटी कराई जा रही है। सुबह चार बजे से दोपहर 12 बजे तक काम करने के बाद भी कर्मचारियों पर अतिरिक्त समय तक काम करने का दबाव बनाए जाने का आरोप है।

स्वच्छता मित्रों का कहना है कि अवकाश के दिन काम के लिए बुलाए जाने के साथ विरोध करने पर कार्रवाई का दबाव बनाया जाता है। कर्मचारियों का आरोप है कि नियमों की बात करने पर निलंबन की धमकी दी जाती है और प्रताड़ित करने के लिए दूसरे क्षेत्रों में ट्रांसफर किए जाने का दबाव बनाया जाता है। नगर निगम में काम करने वाले इन कर्मचारियों का कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है, लेकिन उनकी छुट्टी और निर्धारित कार्य अवधि को लेकर निगम स्तर पर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा अवकाश की घोषणा के बावजूद जोन-8 में कर्मचारियों को काम पर बुलाए जाने के आरोप ने नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्वच्छता मित्रों ने महापौर से मामले का संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कर्मचारियों का आरोप है कि नगर निगम स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर उनसे लगातार काम तो ले रहा है, लेकिन उनके अधिकारों और सुविधाओं की अनदेखी कर रहा है। ऐसे में स्वच्छता मित्रों ने नियमों के अनुसार ड्यूटी, अवकाश और सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है।


संबंधित समाचार

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़
Top News

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

10 minutes ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

17 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

35 minutes ago
डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार
Top News

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

about 1 hour ago
13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर
Top News

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

about 1 hour ago
इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

about 1 hour ago
खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी
Top News

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

about 1 hour ago
काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर
Top News

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

about 1 hour ago
एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम
Top News

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

about 1 hour ago
झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत
Top News

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

about 1 hour ago
इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी
Top News

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

about 1 hour ago
MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान
Top News

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

about 1 hour ago
खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी
Top News

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

about 1 hour ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

about 2 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

about 2 hours ago
नशे में चालक ने ठोंक दी कार
Top News

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

about 2 hours ago
पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया
Top News

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

about 2 hours ago
एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत
Top News

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

about 2 hours ago
मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी
Top News

मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी:इंस्टाग्राम आईडी मांगकर दोस्ती करने का आरोप

about 2 hours ago
स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग
Top News

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग:एमवाय चूहाकांड व बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर जयस ने खोला मोर्चा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!