खबर
Top News

एमपी में इस तारीख से होगा तबादलों का दौर शुरू: कैबिनेट ने नई ट्रांसफर नीति को दी मंजूरी; पति-पत्नी को एक जगह पोस्टिंग में राहत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 मई 2026, 1:36 pm
शेयर करें:
एमपी में इस तारीख से होगा तबादलों का दौर शुरू

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद तबादलों का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट ने राज्य की नई तबादला नीति-2026 को मंजूरी दे दी है।

1 से 15 जून तक तबादले हो सकेंगे
इसके तहत प्रदेश में 1 जून से 15 जून तक राज्य और जिला स्तर पर कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले किए जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा तैयार ड्राफ्ट को मुख्यमंत्री और मंत्रियों की सहमति के बाद अंतिम रूप दिया गया।

कर्मचारियों को कई राहतें दी गई
नई नीति में कर्मचारियों को कई राहतें दी गई हैं। पति-पत्नी को एक ही स्थान पर पदस्थ करने वाले मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं गंभीर बीमारी से पीड़ित कर्मचारियों को भी तबादले में विशेष छूट मिलेगी। सरकार ने ए-प्लस श्रेणी के मामलों को नोटशीट में प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।

तबादलों की सीमा अब अलग-अलग तय की जाएगी
कैबिनेट बैठक में यह भी तय हुआ कि स्वैच्छिक और प्रशासनिक तबादलों की सीमा अब अलग-अलग तय की जाएगी। अभी तक दोनों को एक ही कोटे में शामिल किया जाता था, जिससे जरूरी प्रशासनिक फेरबदल प्रभावित होते थे। पहले कुल कर्मचारियों के 10 से 15 प्रतिशत तक ही तबादलों की अनुमति थी, जिसमें आपसी और स्वैच्छिक तबादले भी शामिल रहते थे।

प्रभारी मंत्री और कलेक्टर के माध्यम से किए जाएंगे
नई व्यवस्था के अनुसार तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के तबादले जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री और कलेक्टर के माध्यम से किए जाएंगे, जबकि प्रथम श्रेणी अधिकारियों के ट्रांसफर के लिए मुख्यमंत्री की मंजूरी अनिवार्य होगी।

अलग तबादला नीति जारी करेगा
स्कूल शिक्षा विभाग हर साल की तरह अपनी अलग तबादला नीति जारी करेगा। जनजातीय कार्य, राजस्व और ऊर्जा विभाग भी अलग नीति बना सकेंगे, लेकिन उन्हें सरकार के मूल ढांचे का पालन करना होगा।

27वीं बैठक वर्ष 2027 में उज्जैन में आयोजित होगी
कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानकारी दी कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक वर्ष 2027 में उज्जैन में आयोजित होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बैठक के बाद सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का भी निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में बस्तर में हुई बैठक में उज्जैन को अगली बैठक के लिए सहमति मिली है।

केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया
बैठक में प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाने में योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों का भी सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना और विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज श्रीवास्तव समेत कई अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है।

इनको बड़ी सौगात देने वाला बताया
मुख्यमंत्री ने धान, ज्वार-बाजरा, कपास, तिल और सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को किसानों के लिए बड़ी सौगात देने वाला बताया।

शांति और सौहार्द बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता
धार जिले के भोजशाला परिसर को लेकर हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शांति और सौहार्द बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी पक्षों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अदालत के फैसले का पालन सुनिश्चित करेगी।

साथ ही मां वाग्देवी की वास्तविक प्रतिमा को विदेश से वापस लाने के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर प्रयास करने की बात भी कही।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 15 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 15 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 15 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 15 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 15 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 15 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 15 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 15 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 15 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 15 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 15 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 16 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 16 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 16 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 16 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 16 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 16 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 16 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 16 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!