महापाप का खुलासा: काले साम्राज्य का अंत; महू में मंदिर के पीछे ‘अवैध गर्भपात’ के
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महू के सुप्रसिद्ध काली माता मंदिर के ठीक पीछे, घनी बस्ती में चल रहे कथित क्लिनिक में नन्हीं जानों के सौदे किए जा रहे थे। अवैध गर्भपात के काले साम्राज्य का सनसनीखेज खुलासा उस वक्त हुआ, जब एक सफेद बलेनो कार एमपी 09 जेडवाय 3215, जिस पर ‘पुलिस’ का स्टिकर लगा था, बदहवास नाबालिग बच्ची को लेकर इस संदिग्ध ठिकाने पर पहुंची। रहवासियों की सजगता ने तब इस नेटवर्क का खुलासा कर दिया, जब पूछताछ के दौरान कार सवार संदिग्धों ने कानून का डर दिखाते हुए भागने का प्रयास किया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम राकेश परमार ने तत्काल मोर्चा संभाला और स्वयं मौके पर पहुंचकर जांच का नेतृत्व किया। एसडीएम के कड़े निर्देश पर पुलिस ने फर्जी कंपाउंडर अमीषा पति जाहिद खान उर्फ भय्यू को अपनी गिरफ्त में ले लिया। जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए वे किसी के भी रोंगटे खड़े करने के लिए पर्याप्त थे।
यह पूरा केंद्र बिना किसी वैधानिक अनुमति, बिना चिकित्सक और बिना चिकित्सीय मापदंड के संचालित था। गुरुवार की इस बड़ी कार्रवाई में बीएमओ डॉ. योगेश सिंगारे की उपस्थिति में एसआई दीपक राठौर ने अवैध क्लीनिक को सील कर दिया।
मिले गंदे बिस्तर और प्रतिबंधित दवाइयां
भीतर की तलाशी के दौरान जो भयावह मंजर सामने आया, उसने जांच दल के अनुभवी अधिकारियों को भी स्तब्ध कर दिया। एक कमरे दो गंदे बिस्तर, सलाइन की बोतलें, जंग लगे शल्य चिकित्सा उपकरण और भारी मात्रा में गर्भपात में उपयोग होने वाली ऐसी घातक दवाइयां बरामद हुईं, जिनका विक्रय और उपयोग प्रतिबंधित है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अवैध गर्भपात कराने आए संदिग्ध कार से फरार हो गए। आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से टिटनेस के इंजेक्शन का सफेद झूठ बोलकर गुमराह करने की कोशिश की लेकिन लोगों का दबाव बढ़ा तो नाबालिग को बैठाकर कार को जानलेवा रफ्तार से भगा ले गए।
इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस की प्रारंभिक तफ्तीश और मौके से बरामद मोबाइल डेटा के विश्लेषण से डॉ. दीपक खन्ना नामक संदिग्ध का नाम प्रमुखता से उभरा है, जिसे इस पूरे संगठित अपराध का मुख्य सूत्रधार माना जा रहा है।
घटनास्थल से बरामद हर सुराग, दवाइयों के रैपर और उपकरणों को प्रशासन ने जब्त कर लिया है ताकि विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच कराई जा सके।
कठोरतम कार्रवाई बनेगी नजीर: एसडीएम राकेश परमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी ने कहा मामला केवल अवैध क्लीनिक का नहीं, बल्कि एक नाबालिग की जिंदगी के साथ किए गए जघन्य अपराध का है।
नाबालिग के साथ अनैतिक या अवैध कृत्य की पुष्टि होती है, तो संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध ऐसी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी जो समूचे प्रदेश के लिए नजीर साबित होगी।
पुलिस की आधा दर्जन टीमें फरार मुख्य आरोपी और उस पुलिस लिखी कार के मालिक की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!