खबर
Top News

‘ड्रग्स क्वीन’ मिष्ठी का आतंक: अनूप नगर के रहवासियों ने घेरा तो पैकेट फेंककर साथी संग फरार; पुलिस पर मिलीभगत के आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 मई 2026, 5:31 pm
शेयर करें:
‘ड्रग्स क्वीन’ मिष्ठी का आतंक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पॉश इलाके अनूप नगर की मेघा देलवार उर्फ ‘मिष्ठी’ फिर विवादों में घिर गई है। रहवासियों ने शिकायत करते हुए उस पर फ्लैट से ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप लगाए हैं। रोजाना उसके पास देर रात तक युवक- युवतियों की आवाजाही रहती है, जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। रविवार देर रात करीब 12 बजे रहवासियों ने मिष्ठी को घेर लिया, इसके बाद इलाके में जमकर हंगामा हुआ।

आरोप है कि खुद को घिरता देख मिष्ठी ने ड्रग्स से भरा पैकेट पास के खंडहरनुमा मकान में फेंक दिया और अपनी साथी काजल के साथ मौके से फरार हो गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रहवासियों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने पैकेट उठाया जरूर, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं की, ना मॉल की जब्ती बनाई।

मामले को लेकर एमआईजी थाने की खुफिया सेल पर मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं। रहवासियों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह तक पहुंचाई है।

कई बार हंगामे की स्थिति बनी: जानकारी के अनुसार, रहवासियों ने शिकायत करते हुए बताया मिष्ठी लंबे समय से अनूप नगर स्थित फ्लैट से ड्रग्स बेच रही है। देर रात तक संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

कई बार विवाद और हंगामे की स्थिति बन चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से रहवासी परेशान हैं। आरोप है कि मिष्ठी क्षेत्र में खुलेआम अपना नेटवर्क चला रही थी।

मुर्गा के साथ ड्रग्स सप्लाई: मिष्ठी शाहबाज मुर्गा के साथ मिलकर ड्रग्स सप्लाई करती है।

उसकी गैंग में शाहिद पोदीना, अनीष नारौली, मोइनू दाल, गोलू, अयान, आमीन सूखा और इक्कू जैसे कई पैडलर सक्रिय हैं। रहवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि उसके फ्लैट पर कुछ पुलिसकर्मियों की भी आवाजाही रहती है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मेघा देलवार उर्फ मिष्ठी पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें एक एनडीपीएस एक्ट का गंभीर अपराध भी शामिल है। क्राइम ब्रांच पहले भी उसे गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बताया जा रहा है कि जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद उसने फिर से ड्रग्स का कारोबार शुरू कर दिया।

वसीम से की शादी, शाहबाज से रिलेशनशिप में
मिष्ठी ने पहले अब्दुल वसीम निवासी पंढरीनाथ से शादी की थी। दोनों के बीच विवाद के बाद उसने पति पर गंभीर प्रकरण दर्ज करवाए थे। फिलहाल वह शाहबाज पिता मुस्तकीम खान निवासी रिंग रोड के साथ रिलेशन में रह रही है।

शाहबाज खान उर्फ मुर्गा भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में वर्ष 2025 में जेल जा चुका है। इसी केस में क्राइम ब्रांच ने मिष्ठी को भी आरोपी बनाया था। इधर, मिष्ठी की बहन ने उसके साथ मारपीट के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

बहन का आरोप है कि रहवासी आए दिन विवाद करते है। रविवार को लोगो ने उसके साथ मारपीट की है। पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया है। मामले में एमआईजी टीआई सीबी सिंह का कहना है कि मौके से कोई ड्रग्स पैकेट बरामद नहीं हुआ, लेकिन बड़ी संख्या में रहवासियों ने शिकायत की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम को मिष्ठी की गतिविधियों पर निगरानी के लिए लगाया गया है।

‘अफसरों की रिकॉर्डिंग करती है’, पुलिस महकमे में भी चर्चा
पुलिस सूत्रों के अनुसार मिष्ठी का नाम पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले उसने एमआईजी थाने के एक हेड कॉन्स्टेबल को लोकायुक्त ट्रैप में फंसवा दिया था।

चर्चा है कि वह अधिकारियों से बातचीत के दौरान उनकी रिकॉर्डिंग कर लेती है और इसी वजह से कई लोग उससे दूरी बनाकर रखते हैं। सहयोगी दूर खड़े रहकर वीडियोग्राफी करते है। यह जानकारी अफसरों तक भी पहुंची है।

संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला
Top News

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

about 12 hours ago
फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 14 hours ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 15 hours ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 15 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 15 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 16 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 16 hours ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 16 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

about 16 hours ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

about 16 hours ago
अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

about 17 hours ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

about 17 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

about 17 hours ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

about 17 hours ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

about 17 hours ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 17 hours ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 18 hours ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 18 hours ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!