खबर
Top News

गुंडों का आतंक: घर में घुसकर महिलाओं से की मारपीट और तोड़फोड़; पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, डीजीपी से लगाई गुहार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 मई 2026, 3:29 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महू के पासीपुरा क्षेत्र में कथित गुंडागर्दी और पुलिस की निष्क्रियता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के कथित बदमाश दिलीप वर्मा उर्फ भंडारी, राजेंद्र वर्मा और उनके 40-50 साथियों ने घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट की, जानलेवा हमला किया, पथराव और तोड़फोड़ की, लेकिन पुलिस तमाशबीन बनी रही।

इतना ही नहीं, पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब वे मदद मांगने थाने पहुंचे तो पुलिस ने उल्टा “मोहल्ला छोड़कर भाग जाने” की सलाह दे डाली।

यहां वही होगा जो हम चाहेंगे
पीड़िता कृष्णा पति प्रेम बोरासी निवासी पासीपुरा, महू ने पुलिस महानिदेशक भोपाल, पुलिस कमिश्नर इंदौर, आईजी ग्रामीण महू, एसपी महू और एसीपी महू को लिखित शिकायत भेजकर बताया कि आरोपी आए दिन उनके परिवार को निशाना बना रहे हैं।

शिकायत के अनुसार 10 और 11 अप्रैल 2026 को सड़क निर्माण और गंदे पानी की समस्या को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान दिलीप भंडारी ने उनके बेटे ऋतिक बोरासी के साथ मारपीट की और धमकी देते हुए कहा- “तुम अपनी औकात में रहा करो, यहां वही होगा जो हम चाहेंगे।”

30-40 गुंडों के साथ घर में घुसकर हमला
पीड़ित परिवार का आरोप है कि विवाद के बाद दिलीप वर्मा और राजेंद्र वर्मा अपने 30-40 साथियों को लेकर घर पहुंचे और घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। बीच-बचाव करने आई बहू श्रद्धा के साथ भी मारपीट की गई। हथियारों से लैस बदमाशों ने पूरे घर में आतंक मचाया और परिवार पर जानलेवा हमला किया।

परिवार के सदस्यों को जान बचाने के लिए घर छोड़कर भागना पड़ा, जबकि आरोपी घर का सामान तहस-नहस करते रहे।

पूरे खानदान को मार डालेंगे
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 17 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे आरोपी फिर 40-50 लोगों के साथ पहुंचे और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बदमाशों ने घर पर पथराव किया और बालू फेंकी, जिससे परिवार दहशत में दरवाजे बंद कर घर के अंदर छिपा रहा।

परिवार का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर भी पथराव कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक इलाके में हंगामा चलता रहा।

हमें भी नहीं छोड़ रहे, तुम क्या कर लोगे
सबसे गंभीर आरोप पुलिस के रवैये को लेकर लगाए गए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि जब वे सुरक्षा की मांग लेकर थाने पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कहा-“मोहल्ला छोड़कर भाग जाओ… उन गुंडों की पकड़ बहुत है, हमें भी नहीं छोड़ रहे तो समझ जाओ तुम्हारा क्या हाल करेंगे।”

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी कोई एफआईआर दर्ज नहीं की। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो दिखाने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई।

लिस्टेड गुंडों को संरक्षण?
शिकायत में दावा किया गया है कि दिलीप वर्मा उर्फ भंडारी और उसका परिवार आपराधिक प्रवृत्ति का है तथा हत्या सहित कई गंभीर मामलों में नामजद रह चुका है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस दबाव में काम कर रही है और खुलेआम गुंडों को संरक्षण दिया जा रहा है।

दहशत में परिवार, घर छोड़ने की नौबत
पीड़ित परिवार ने कहा कि महिलाएं और बच्चे भय के साये में जी रहे हैं। परिवार का कोई सदस्य घर आने-जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है और पूरा परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग
पीड़ित परिवार ने डीजीपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए तथा स्थानीय पुलिस की भूमिका की भी जांच कराई जाए।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, ई 20 पर सियासी घमासान
Top News

वीडियो देखिये, ई 20 पर सियासी घमासान:पटवारी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, नशे में 30 जिंदगियों से खिलवाड़
Top News

देखिए वीडियो, नशे में 30 जिंदगियों से खिलवाड़:चेकिंग में पकड़ाया वोल्वो ड्राइवर; पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

about 15 hours ago
नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा
Top News

नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा:18 किलोमीटर ऊपर बनी झील; चीन ने जारी की चेतावनी

about 15 hours ago
‘वीरू’ की दोस्ती का निकला चौंकाने वाला सच
Top News

‘वीरू’ की दोस्ती का निकला चौंकाने वाला सच:पहचान छिपाने; जबरदस्ती और वीडियो से ब्लैकमेलिंग का आरोप

about 15 hours ago
पार्किंग का ताला काटकर लाखों की लाख की कार उड़ाई
Top News

पार्किंग का ताला काटकर लाखों की लाख की कार उड़ाई:एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

about 16 hours ago
दुर्लभ केस में कमाल
Top News

दुर्लभ केस में कमाल:दोनों किडनियों में था कैंसर; डॉक्टरों ने सिर्फ गांठें निकालीं और दोनों बचाईं

about 16 hours ago
कार के डैशबोर्ड में छिपा था नशे का खेल
Top News

कार के डैशबोर्ड में छिपा था नशे का खेल:लिस्टेड गुंडा समेत तीन गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही नेटवर्क के तार

about 16 hours ago
मोमोज के ठेले पर कहासुनी बनी खूनी वारदात
Top News

मोमोज के ठेले पर कहासुनी बनी खूनी वारदात:डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या; पुलिस जांच में जुटी

about 17 hours ago
250 साल पुराना चमत्कार अब बड़े पर्दे पर
Top News

250 साल पुराना चमत्कार अब बड़े पर्दे पर:द कॉल ऑफ कचनेर की शहर में शूटिंग; नवंबर में रिलीज की तैयारी

about 17 hours ago
राखियों से सजी कलाई
Top News

राखियों से सजी कलाई:आशीर्वाद से बढ़ी ताकत; मंत्री ने 10 हजार बहनों संग मनाया रक्षाबंधन

about 17 hours ago
बारिश आई तो बढ़ी मुसीबत
Top News

बारिश आई तो बढ़ी मुसीबत:कीचड़ और जलभराव से परेशान रहवासी; कलेक्टर से लगाई गुहार

about 18 hours ago
डिग्री मिलते ही शुरू हुई सपनों की उड़ान
Top News

डिग्री मिलते ही शुरू हुई सपनों की उड़ान:700 विद्यार्थियों को डिग्री; मेधावियों को मिले गोल्ड मेडल

about 18 hours ago
नेपाल की बाढ़ ने बढ़ाई चिंता
Top News

नेपाल की बाढ़ ने बढ़ाई चिंता:73 पावर प्रोजेक्ट कर्मचारी; कैलाश मानसरोवर गए समूह भी फंसे

about 19 hours ago
मिल्क केक के नाम पर क्या बेच रहे थे
Top News

मिल्क केक के नाम पर क्या बेच रहे थे:खाद्य विभाग ने मारा छापा; अमानक मिठाई जब्त कर मौके पर कराई नष्ट

about 19 hours ago
गाड़ी फंसाकर रील बनाई तो भड़के एमआईसी सदस्य
Top News

गाड़ी फंसाकर रील बनाई तो भड़के एमआईसी सदस्य:बोले- निर्माणाधीन रोड पर नौटंकी नहीं; विकास में करें सहयोग

about 19 hours ago
वीडियो देखिए, कलम-कैमरा छोड़ा संभाली ट्रैफिक की कमान
Top News

वीडियो देखिए, कलम-कैमरा छोड़ा संभाली ट्रैफिक की कमान:चौराहे पर जाम खुलवाकर दिया जिम्मेदारी का संदेश

about 20 hours ago
थैला लेकर गांजा बेचने निकला, पुलिस ने दबोचा
Top News

थैला लेकर गांजा बेचने निकला, पुलिस ने दबोचा:16 किलो से ज्यादा माल; पिस्टल और कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

about 20 hours ago
जुलूस में क्या उड़ाया
Top News

जुलूस में क्या उड़ाया:चित्रों पर छिड़ा विवाद; पुलिस ने शुरू की जांच, दोनों पक्षों ने रखी अपनी बात

about 20 hours ago
20 मिनट की उड़ान... फिर मौत का मंजर
Top News

20 मिनट की उड़ान... फिर मौत का मंजर:हवा में डगमगाया ट्रेनिंग प्लेन; खेत में गिरकर चकनाचूर, पायलट-ट्रेनी की मौत

about 20 hours ago
चीफ गेस्ट पर छात्रों का विरोध
Top News

चीफ गेस्ट पर छात्रों का विरोध:विवि ने दीक्षांत समारोह किया रद्द; अब समारोह के बिना दी जाएंगी डिग्रियां

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!