MP में भीषण गर्मी का कहर: 44.6°C के पार पहुंचा पारा; 22 जिलों में लू का अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां कई शहरों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। ग्वालियर, चंबल संभाग, सागर और रीवा संभागों में पारा लगातार चढ़ा हुआ है।
तापमान 44 डिग्री से अधिक
वहीं मालवा-निमाड़ क्षेत्र, खासकर इंदौर और उज्जैन के साथ भोपाल और नर्मदापुरम में भी तेज गर्मी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। शनिवार को प्रदेश के 6 शहरों में तापमान 44 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया।
खजुराहो सबसे गर्म
खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां पारा 44.6 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा रतलाम (44.5°C), दतिया-धार (44.1°C), नौगांव-श्योपुर (44°C) और टीकमगढ़-मंडला (43.8°C) जैसे शहरों में भी गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़े।
22 जिलों में लू का अलर्ट
रविवार को प्रदेश के 22 जिलों में हीट वेव यानी लू का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर शामिल हैं।
स्कूलों में छुट्टियां घोषित
इसके अलावा भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी तापमान 41 डिग्री के पार बना रहने का अनुमान है। भीषण गर्मी को देखते हुए कई शहरों में स्कूलों के समय में बदलाव और छुट्टियां घोषित की गई हैं।
बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी के इस दौर के बीच कुछ राहत के संकेत भी हैं। 27 अप्रैल से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण संभव बताया जा रहा है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर की तेज धूप से बचने, अधिक पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है, ताकि लू के प्रभाव से बचा जा सके।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!