भीषण गर्मी का कहर: जानिये कौन सा शहर रहा सबसे गर्म; इतने जिलों में लू का अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर पहुंचती जा रही है। प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल खजुराहो सबसे गर्म शहर बना हुआ है, जहां मंगलवार को तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी भोपाल में पारा 43.6 डिग्री तक पहुंच गया, जो पिछले 10 सालों में दूसरा सबसे गर्म दिन और इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा।
प्रदेश के कई हिस्सों में लू का असर
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई हिस्सों में लू का असर बना हुआ है। बुधवार को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, विदिशा, सागर, रायसेन, मंडला और छिंदवाड़ा समेत 15 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।
कहीं लू, कहीं बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होने के कारण प्रदेश के उत्तरी हिस्सों—ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि दिन में लू का असर रहेगा, लेकिन शाम के बाद मौसम बदल सकता है।
हल्की बारिश की संभावना
ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना और रीवा में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, बालाघाट, सिवनी और बैतूल में भी बारिश के आसार जताए गए हैं।
इन शहरों में पारा 44°C के पार
मंगलवार को खजुराहो के अलावा कई शहरों में तापमान 44 डिग्री के पार रहा। सीधी: 44.6°C, श्योपुर: 44°C, रायसेन: 43.8°C, उमरिया: 43.5°C, खंडवा: 43.4°C, मुरैना: 43.3°C, मंडला: 43.2°C और रतलाम और दमोह: 43°C।
बड़े शहरों का हाल
प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी गर्मी के तीखे तेवर नजर आए- भोपाल: 43.6°C, इंदौर: 42.2°C, ग्वालियर और उज्जैन: 41°C, जबलपुर: 42.7°C।
भोपाल में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड
भोपाल में 28 अप्रैल 2026 को दर्ज 43.6°C तापमान पिछले 10 सालों में दूसरा सबसे ज्यादा रहा। इससे पहले 30 अप्रैल 2019 को 43.7°C तापमान रिकॉर्ड किया गया था। राजधानी में अप्रैल का ऑलटाइम रिकॉर्ड 29 अप्रैल 1996 को 44.4°C रहा था।
दोपहर में सतर्क रहने की सलाह
लू के बढ़ते असर को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। इसी समय लू का प्रभाव सबसे अधिक रहता है।
गर्मी से बचाव के उपाय
दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें, धूप में लंबे समय तक रहने से बचें, हल्के और सूती कपड़े पहनें और बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!