तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर: खाटूश्याम मंदिर सेवा समिति की कार ने युवक को रौंदा; हुई मौत, वाहन से मिली शराब की बोतलें
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, अजमेर।
सोमवार रात एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने सड़क पर जमकर कहर बरपाया। पुष्कर से अजमेर आ रही कार ने एक के बाद एक तीन बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में पांच युवक घायल हुए, जिनमें एक की मौत हो गई।
बाइक सवारों को काफी दूर तक घसीटा
जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 9:45 बजे पुष्कर घाटी क्षेत्र में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार टक्कर मारने के बाद बाइक सवारों को काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई।
एक युवक की मौत
हादसे में धौलाभाटा निवासी रवि की मौत हो गई, जबकि उनके बहनोई जितेंद्र उर्फ सोनू सहित अन्य युवक घायल हुए हैं। दूसरी बाइक पर सवार शास्त्री नगर निवासी रोहित और उनके चाचा मधुसूदन वैष्णव भी हादसे में घायल हुए। सभी घायलों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कार खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति के नाम पर रजिस्टर्ड
पुलिस जांच में सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त फॉर्च्यूनर खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है। कार चला रहे व्यक्ति की पहचान दिग्विजय सिंह चौहान के रूप में हुई है, जो खुद को मंदिर का पुजारी बता रहा है।
कार से शराब की बोतलों से भरा कार्टन मिला
घटना के बाद पुलिस को कार से शराब की बोतलों से भरा कार्टन और सीट पर खुली शराब की बोतल भी मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि चालक नशे में हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक वाहन पर पहले से ओवरस्पीडिंग के 9 चालान भी लंबित हैं।
मामला दर्ज
मृतक रवि के पिता ने पुष्कर थाना में मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहा है कि मामले में हर पहलू की जांच की जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या प्रभाव का मामला सामने आया तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।
संबंधित समाचार

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!