प्रधानमंत्री ने की थी ऐसी अपील: अब सोना और चांदी का हुआ यह हाल; जानिये सरकार ने आयात शुल्क कितना बढ़ाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
केंद्र सरकार ने सोने और चांदी के आयात पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। बुधवार को जारी इस आदेश के तत्काल बाद वायदा बाजार (MCX) में हलचल मच गई और 13 मई को सोना 10,000 रुपए तथा चांदी 18,000 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई। इसके साथ ही 10 ग्राम सोने का भाव 1.63 लाख रुपए और एक किलो चांदी का भाव 2.97 लाख रुपए पर जा पहुंचा।
क्या है नई कर संरचना
सरकार ने सोने पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया है, जिससे कुल प्रभावी कर 15% हो गया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% से घटाकर 6% की थी। अब एक बार फिर उसे पुराने स्तर पर ले जाया गया है।
सरकार का मकसद - विदेशी मुद्रा बचाना
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना उपभोक्ता देश है। मांग पूरी करने के लिए भारी मात्रा में सोना विदेश से मंगाया जाता है, जिससे डॉलर का बाहर जाना बढ़ता है और चालू खाता घाटा (CAD) गहरा होता है। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच रुपया 12 मई को डॉलर के मुकाबले 95.50 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया था। इसी दबाव को कम करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता ने कहा कि सरकार ने चालू खाता घाटे को नियंत्रित करने के लिए यह निर्णय लिया है, लेकिन पहले से ऊंची कीमतों के बीच यह फैसला मांग को प्रभावित कर सकता है।
आम आदमी की जेब पर असर
टैक्स बढ़ने से सोने की 'लैंडिंग कॉस्ट' यानी भारत पहुंचने की कीमत बढ़ जाएगी। साथ ही थोक व्यापारी भी कम सोना आयात करेंगे, जिससे बाजार में आपूर्ति घटेगी और कीमतें और चढ़ सकती हैं। हालांकि दीर्घकालिक दृष्टि से यह कदम व्यापार घाटा कम करने और रुपए को स्थिरता देने में सहायक माना जा रहा है।
तस्करी बढ़ने की आशंका
उद्योग जगत ने चेतावनी दी है कि उच्च आयात शुल्क से सोने की तस्करी फिर बढ़ सकती है। जब 2024 में ड्यूटी घटाई गई थी, तब स्मगलिंग में उल्लेखनीय कमी आई थी।
बैंकों ने रोका आयात, अप्रैल में रिकॉर्ड निचला स्तर
सरकार के नए IGST नियमों के तहत अब बैंकों को सोना आयात करते ही तुरंत 3% IGST चुकाना पड़ रहा है। पहले बैंक 'बॉन्डेड वेयरहाउस' सुविधा के जरिए यह कर तब देते थे जब सोना आगे बिकता था। नकदी प्रवाह पर इस अतिरिक्त बोझ के कारण बैंकों ने करीब एक महीने से सोना मंगाना बंद कर दिया है। नतीजतन अप्रैल में सोने का आयात मात्र 15 टन रहने का अनुमान है, जो कोविड काल को छोड़कर पिछले तीन दशकों का सबसे निचला स्तर है।
पीएम की अपील - एक साल सोना न खरीदें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दो दिन 10 और 11 मई को देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि एक समय संकट में लोग देशहित में सोना दान कर देते थे, आज दान की जरूरत नहीं लेकिन विदेशी मुद्रा बचाने के लिए साल भर सोने के गहने न खरीदने का संकल्प लेना देशभक्ति का प्रमाण होगा। सरकार के इस दोहरे कदम पीएम की अपील और ड्यूटी में बढ़ोतरी से स्पष्ट है कि आने वाले महीनों में सोने की खरीद-बिक्री पर इसका गहरा असर पड़ेगा।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!