विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट खुले: जयकारों से गूंज उठा परिसर; पहले दिन इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
उत्तराखंड के चमौली में स्थित विश्व प्रसिद्ध सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार को श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा परिसर “बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारों से गूंज उठा और भ्यूंडार घाटी भक्तिमय माहौल में डूब गई।
पवित्र धाम के द्वार खोले गए
सुबह करीब 11:30 बजे पवित्र धाम के द्वार खोले गए, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने दर्शन शुरू किए। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा और वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि परंपरा के अनुसार सचखंड से गुरु ग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया।
गुरुद्वारे को 5 क्विंटल फूलों से सजाया गया
इसके बाद अखंड पाठ, शबद कीर्तन, अरदास और हुक्मनामा की रस्में पूरी की गईं। इस अवसर पर गुरुद्वारे को करीब 5 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। 22 मई को पंच प्यारों की अगुवाई में पहला जत्था बैंड-बाजों और पवित्र निशान साहिब के साथ यात्रा पर रवाना हुआ था।
3 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका
कपाट खुलने के पहले ही दिन करीब 3 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र धाम में माथा टेका। समुद्र तल से 15,225 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह तीर्थ सप्तश्रृंग पर्वतमालाओं के बीच बसा हुआ है। यहां पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को लगभग 18 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा करनी पड़ती है।
श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हेमकुंड साहिब का वीडियो साझा करते हुए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि हिमालय की शांत वादियों में स्थित यह धाम केवल धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और दिव्य ऊर्जा का केंद्र है।
जवानों ने बर्फ हटाकर रास्ता सुगम बनाया
यात्रा मार्ग पर अभी भी कई फीट बर्फ जमी हुई है। भारतीय सेना के जवानों ने बर्फ हटाकर रास्ता श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाया है। कपाट खुलने के साथ ही लंबे शीतकाल के बाद भ्यूंडार घाटी में फिर से रौनक लौट आई है।
सिख श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र
गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान अनुशासन, सौहार्द और पर्यावरण संरक्षण बनाए रखने की अपील की है। हेमकुंड साहिब को गुरु गोबिंद सिंह की तपस्थली माना जाता है और यह दुनिया भर के सिख श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!