खबर
Top News

वीडियो देखिये, पुलिस अब और होगी हाइटेक: टैबलेट के माध्यम से डिजिटल साक्ष्यों का संकलन; प्रकरणों में और बेहतर अनुसंधान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 मई 2026, 2:30 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त टैबलेट विभिन्न थानों के विवेचना अधिकारियों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन आधुनिक संसाधनों के माध्यम से अनुसंधान कार्यों में गति, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकेगी। इसी क्रम में आज पुलिस कमिश्नर कार्यालय, इंदौर में विवेचना अधिकारियों हेतु टैबलेट वितरण व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त जोन-02 अमन सिंह राठौड़, पुलिस उपायुक्त जोन-04 सुनील मेहता एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण सहित विभिन्न थानों के विवेचना अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह द्वारा विवेचना अधिकारियों को टैबलेट वितरित किए गए और बताया कि पूर्व के 176 तथा नए 697 टैबलेट, इस प्रकार कुल 873 इंदौर पुलिस को मिले है, जो सभी थानों के विवेचना अधिकारियों को प्रदाय किए जा रहे हैं।

उन्होंने सभी अधिकारियों को इन आधुनिक उपकरणों का प्रभावी उपयोग करते हुए डिजिटल एवं अन्य प्रकार के साक्ष्यों के बेहतर संकलन, सुरक्षित प्रबंधन एवं ई-विवेचना ऐप के माध्यम से अनुसंधान कार्यों को अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी ढंग से संपादित करने हेतु निर्देशित किया गया।

सभी अधिकारियों को ऑनलाइन अनुसंधान, केस डायरी संधारण, डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण, साइबर संबंधी अनुसंधान तकनीकों एवं तकनीकी संसाधनों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण विवेचना संबंधी विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।

साथ ही पुलिस कमिश्नर ने कहा कि वर्तमान समय में अपराधों की प्रकृति तेजी से बदल रही है, ऐसे में तकनीक आधारित पुलिसिंग समय की आवश्यकता है। आधुनिक डिजिटल उपकरणों के उपयोग से विवेचना कार्य अधिक सटीक, पारदर्शी एवं त्वरित होगा, जिससे आमजन को बेहतर एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

संबंधित समाचार

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया
Top News

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया:नशे में धुत चालक हिरासत में; गलत साइड में चला रहा था वाहन

about 9 hours ago
एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार
Top News

एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार:24 साल की युवती की मौत; पिता-भाई गंभीर घायल

about 9 hours ago
बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर
Top News

बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर:टूटते ही गायब हुए ₹57 लाख; 29 आरोपी हिरासत में; शव से बालियां चुराने वाले 2 भी गिरफ्तार

about 10 hours ago
प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त
Top News

प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त:इंटरसिटी बसें शहर से बाहर; 25 से ज्यादा फ्लाईओवर और 1500 सिटी बसों का लक्ष्य

about 10 hours ago
जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित
Top News

जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित:अग्रिम जमानत खारिज; पुलिस और एसआईटी ने तेज की तलाश

about 10 hours ago
नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश
Top News

नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश:एक ही परिवार के 29 सदस्य शामिल; कई जिलों के लोगों से भी संपर्क टूटा

about 11 hours ago
बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर
Top News

बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर:क्राइम ब्रांच ने दो हथियारबाजों को दबोचा; जिंदा कारतूस भी बरामद

about 11 hours ago
केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री
Top News

केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री:प्रदेश के विकास का रखा पूरा ब्योरा; जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर की चर्चा

about 11 hours ago
रात ढाई बजे चोरों का धावा
Top News

रात ढाई बजे चोरों का धावा:एक साथ आठ दुकानों के ताले तोड़े; सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

about 12 hours ago
मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ
Top News

मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ:सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपियों पर बरसाए पाइप; रास्तेभर दर्द से चिल्लाते रहे

about 12 hours ago
कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा
Top News

कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा:गिनती के लिए थाने में बुलाना पड़ी मशीन; पुलिस जांच में जुटी

about 12 hours ago
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
Top News

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलिजेंस; चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान

about 12 hours ago
वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री:मदद का ऐलान; स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा

about 13 hours ago
जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी
Top News

जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी:महापौर ने अफसरों को फटकारा; कहा- हर शिकायत को गंभीरता से सुनें और समय पर करें समाधान

about 13 hours ago
मंदिर परिसर में मचा हड़कंप
Top News

मंदिर परिसर में मचा हड़कंप:बंद कमरे को लेकर लोगों ने बुलाई पुलिस; पुजारी और युवक हिरासत में

about 13 hours ago
घेराबंदी कर पकड़ा चोरी का वाहन
Top News

घेराबंदी कर पकड़ा चोरी का वाहन:हजारों के खिलौने-कपड़े बरामद; आरोपी गिरफ्तार

about 14 hours ago
आमने-सामने टकराए ट्रक-पिकअप
Top News

आमने-सामने टकराए ट्रक-पिकअप:चंद मिनट में धधके दोनों वाहन; जिंदा जल गया ड्राइवर

about 14 hours ago
पुरानी रंजिश में फायरिंग
Top News

पुरानी रंजिश में फायरिंग:आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल, खाली कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त

about 14 hours ago
युवाओं पर कांग्रेस का फोकस
Top News

युवाओं पर कांग्रेस का फोकस:‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल

about 15 hours ago
पहले दोस्ती, फिर युद्ध की कहानी
Top News

पहले दोस्ती, फिर युद्ध की कहानी:विदेशी डॉक्टर ने रिटायर्ड प्रिंसिपल से ऐंठे लाखों; पुुलिस जांच में जुटी

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!