खबर
Top News

इनके खिलाफ संतों की बैठक पुलिस ने रोकी: आश्रम में ताला लगाने का आरोप; लगाए ‘चंदा चोरों, अयोध्या छोड़ो’ के नारे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 अगस्त 2026, 5:01 pm
शेयर करें:
इनके खिलाफ संतों की बैठक पुलिस ने रोकी

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर अयोध्या में संतों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को कारसेवकपुरम के पास स्थित ओम आश्रम में पूर्व ट्रस्टी चंपत राय के खिलाफ बुलाई गई संतों की बैठक को पुलिस ने रोक दिया।

संतों का आरोप है कि बैठक के दौरान पुलिस आश्रम पहुंची और वहां मौजूद संतों को बाहर निकालकर परिसर में ताला लगा दिया।

पुलिस का कहना है कि संतों को बैठक से जबरन नहीं निकाला गया, बल्कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही वे स्वयं बाहर आ गए थे।

इसके बाद उन्होंने नारेबाजी शुरू की। घटना के बाद संतों ने ‘चंदा चोरों, अयोध्या छोड़ो’ के नारे लगाए और चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच की मांग की।

कंप्यूटर बाबा ने बुलाई थी बैठक
बैठक प्रकाशानंद गिरि उर्फ कंप्यूटर बाबा ने बुलाई थी। इसमें जानकीघाट बड़ा स्थान के महंत जन्मेजय शरण, महामंडलेश्वर परमानंद गिरि, महंत दिलीप दास समेत करीब 8 से 10 संत शामिल हुए थे।

संतों का आरोप है कि बैठक शुरू होने के बाद पुलिस वहां पहुंची और बैठक रोकने के लिए कहा। जब संतों ने इसका कारण पूछा तो उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।

कुछ संतों को बैठक में शामिल होने से रोके जाने और कुछ को कथित तौर पर नजरबंद किए जाने की बात भी संतों ने कही है।

संत बोले- छोटे आरोपियों पर कार्रवाई, बड़े नामों को बचाया जा रहा
संतों ने आरोप लगाया कि चढ़ावा चोरी के मामले में छोटे स्तर पर शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, लेकिन प्रभावशाली लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है।

उनका कहना है कि प्रशासन आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहा है और इसी वजह से संतों की बैठक तक नहीं होने दी जा रही।

महामंडलेश्वर परमानंद गिरि ने कहा कि संत समाज चोरी रोकने में सफल नहीं हो सका, इसके लिए वे रामलला से क्षमा मांगते हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व जरूरत पड़ने पर NSA के तहत कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि जांच केवल सामने आए आरोपियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि चढ़ावे की चोरी में बड़ी भूमिका निभाने वाले लोगों तक भी पहुंचना चाहिए।

कंप्यूटर बाबा बोले- जरूरत पड़ी तो एक लाख संतों के साथ आंदोलन
कंप्यूटर बाबा ने कहा कि संत समाज चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो एक लाख संतों के साथ अयोध्या पहुंचकर आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संत रामलला के दर्शन कर उनसे क्षमा मांगेंगे और मामले को लेकर जल्द ही बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की सीबीआई जांच की मांग करने की बात भी कही गई है।

SIT की रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं होने का दावा
इस बीच राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के लिए गठित SIT की रिपोर्ट को लेकर भी मामला चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक, SIT की फाइनल रिपोर्ट में पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के नाम आरोपी के तौर पर शामिल नहीं हैं। चढ़ावा चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपी पहले से जेल में हैं।

रिपोर्ट को राम मंदिर ट्रस्ट की आगामी बैठक में रखे जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, रिपोर्ट में किन लोगों की भूमिका सामने आई है और किनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है, इसका पूरा विवरण आधिकारिक रूप से सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

7 जून को सामने आया था चढ़ावा चोरी का मामला
राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला 7 जून को सामने आया था। इसके बाद जांच शुरू हुई और 25 जून को ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर FIR दर्ज की गई। इसमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत आठ लोगों को आरोपी बनाया गया था।

FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने आठों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उन पर मंदिर में चढ़ावा गिनने के दौरान नकदी और गहनों की चोरी करने का आरोप है। सभी आरोपी फिलहाल जेल में हैं।

SIT की प्रारंभिक जांच के बाद चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से इस्तीफा दिया था। ट्रस्ट ने दोनों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए थे।

सुप्रीम कोर्ट में भी चल रही है सुनवाई
चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिकाएं दाखिल की गई हैं। याचिकाओं में मामले की जांच CBI को सौंपने और मंदिर में दान के प्रबंधन की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने जैसी मांगें की गई हैं।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद जांच के लिए नई SIT गठित की गई थी, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया। मामले की जांच की प्रगति पर अदालत की भी नजर है।

ऐसे में अयोध्या में संतों की बैठक रोके जाने की घटना ने चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर चल रही सियासत और संत समाज की नाराजगी को फिर सामने ला दिया है। अब संतों की अगली बैठक और सरकार के समक्ष रखे जाने वाले ज्ञापन पर सबकी नजर रहेगी।

संबंधित समाचार

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं
Top News

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

1 minute ago
MP में 7500 करोड़ का निवेश
Top News

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

2 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज मैच
Indore

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

34 minutes ago
देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया
Top News

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

42 minutes ago
राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित
Top News

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

42 minutes ago
सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई
Indore

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

about 1 hour ago
स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं
Top News

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

about 1 hour ago
व्यापारिक संगठनों की चेतावनी
Top News

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

about 1 hour ago
जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार
Top News

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

about 2 hours ago
आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप
Top News

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

about 2 hours ago
युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या
Top News

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

about 2 hours ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

about 2 hours ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

about 2 hours ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

about 2 hours ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 3 hours ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 3 hours ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!