ब्रिज पर तीन तरफ से वाहन फंसे: बारिश के बीच लगा लंबा जाम; ट्रैफिक पुलिस नदारद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के राजकुमार ब्रिज पर मंगलवार अपराह्न करीब पौने चार बजे तीन तरफ से वाहन फंसने के कारण लंबा जाम लग गया। ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई और वाहन गुत्थम-गुत्था हो गए। बारिश के बीच जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बताया गया कि ब्रिज पर एक साथ तीन दिशाओं से वाहन पहुंचने के बाद यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। जल्दी निकलने की कोशिश में वाहन चालक एक-दूसरे के सामने फंसते चले गए। देखते ही देखते ब्रिज पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
ब्रिज पर नहीं था यातायात पुलिस का जवान
जाम के दौरान राजकुमार ब्रिज पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए कोई यातायात पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। इसके चलते वाहन चालक अपनी सुविधा के अनुसार आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।
कई वाहन चालक जाम में फंसने के बाद अपने वाहन ब्रिज से वापस मोड़कर दूसरे रास्तों से गंतव्य की ओर रवाना हुए। इस दौरान ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही और ज्यादा प्रभावित हुई।
बारिश ने बढ़ाई परेशानी
मंगलवार को बारिश के दौरान जाम लगने से वाहन चालकों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गईं। काफी देर तक वाहन जाम में फंसे रहे। लोगों का कहना था कि ब्रिज पर समय रहते यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहते तो वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकाला जा सकता था और जाम की स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती।
राजकुमार ब्रिज शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल है। ऐसे में पीक टाइम के दौरान यहां यातायात व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। मंगलवार को पुलिसकर्मी की गैरमौजूदगी और वाहन चालकों की जल्दबाजी के कारण हालात बिगड़ गए।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!