चलती यात्री बस बनी आग का गोला: खिड़कियां तोड़कर निकले यात्री, चालक भागा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
गुजरात के सूरत से उप्र के कानपुर जा रही बस मंगलवार रात सरदारपुर तहसील की भोपावर चौकी से कुछ दूर अचानक आग की चपेट में आ गई। घटना रात करीब 1:10 बजे की है। धुआं निकलता देख चालक ने तत्काल बस रोक दी और भाग निकला।
यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलने के कारण जान बचाने के लिए खिड़कियां तोड़ निकलना पड़ा। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जबकि कई यात्रियों का सामान बस में ही जलकर राख हो गया।
यात्रियों के मुताबिक बस यूपी 83 बीटी 3947 सूरत सहित गुजरात के विभिन्न स्थानों से यात्रियों को लेकर कानपुर जा रही थी। दाहोद में कुछ काम करवाया था। इसके बाद बस को आगे रवाना किया गया और सरदारपुर के पास यह हादसा हो गया।
खिड़की से आठ वर्षीय बेटे को निकाला... कानपुर निवासी नीलम पाल आठ वर्षीय बेटे के साथ थीं। बताया अचानक बस में धुआं भरने लगा। कुछ ही देर में स्थिति इतनी बिगड़ गई कि भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। नीलम ने पहले अपने बेटे को खिड़की से बाहर निकाला और इसके बाद खुद भी किसी तरह बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
उन्होंने बताया कि बस में रखा उनका बैग जल गया। उसमें रुपये, चांदी की पायजेब, कपड़े सहित अन्य सामान रखा था। अन्य यात्रियों ने भी आग के दौरान सामान जलने और जान बचाने के लिए की गई मशक्कत की जानकारी दी।
दूसरी बसों की व्यवस्था की... पुलिस ने इंदौर की ओर जाने वाली यात्री बसों को रुकवाकर आगजनी में फंसे यात्रियों की मदद की। यात्रियों की जरूरत और उनके गंतव्य के अनुसार उन्हें दूसरी बसों में बैठाकर आगे भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
पुलिस ने बंद कराया एक साइड का यातायात
सूचना मिलते ही सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार और थाना प्रभारी अनिल जाधव बल के साथ पहुंचे। आग के कारण मार्ग के एक हिस्से का यातायात बंद करवाया गया और वाहनों को दूसरी ओर से निकाला गया।
कुछ ही देर में अग्निशमन वाहन और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि तब तक बस काफी हद तक जल चुकी थी। अग्निशमन दल ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!