ऑनलाइन धतूरा बेचने पर बड़ा एक्शन: इस राज्य सरकार ने इन कंपनियों के फूड लाइसेंस किए निलंबित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बेंगलुरु।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए धतूरे के फल और बीज की बिक्री का मामला सामने आने के बाद कर्नाटक सरकार ने सख्त कार्रवाई की है।
सरकार ने Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket से जुड़े फूड लाइसेंस को अगले आदेश तक निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, संबंधित विक्रेताओं व सप्लायर्स के लाइसेंस पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से धतूरे की बिक्री, विज्ञापन और प्रमोशन तत्काल हटाने को कहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसे जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मामला बताया है।
धतूरे की बिक्री पर क्यों हुई कार्रवाई?
खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक, धतूरे के फल और बीज जहरीले होते हैं। इनके सेवन से गंभीर स्वास्थ्य संबंधी नुकसान हो सकता है। ऐसे में मानव उपभोग के लिए ऑनलाइन माध्यम से इसकी बिक्री या वितरण को लेकर विभाग ने चिंता जताई है।
विभाग का कहना है कि खाद्य उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री में भी सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी है। इसी आधार पर संबंधित प्लेटफॉर्म और विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से लिस्टिंग हटाने के निर्देश
कर्नाटक सरकार ने संबंधित ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को निर्देश दिया है कि धतूरे के फल और बीज से संबंधित सभी लिस्टिंग, विज्ञापन और प्रमोशनल कंटेंट तत्काल हटाए जाएं।
इसके साथ ही जिन विक्रेताओं और सप्लायर्स के माध्यम से इन उत्पादों की बिक्री की जा रही थी, उनके लाइसेंस भी निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।
आगे सुनवाई के बाद होगा फैसला
सरकार ने कंपनियों और संबंधित पक्षों को आदेशों का तत्काल पालन करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल लाइसेंस निलंबन अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। संबंधित पक्षों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।
कर्नाटक सरकार का कहना है कि खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!