कलेक्ट्रेट में युवक ने खाया जहर: बोला- सूदखोर कर रहा जमीन पर कब्जे की कोशिश; दे रहा जान से मारने की धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार दोपहर जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब शिकायत लेकर पहुंचे एक युवक ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक को उल्टियां करते देख वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत उसके पास पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।
युवक की पहचान विजय कुमार निवासी गढ़ाकोटा के रूप में हुई है। विजय का आरोप है कि उसने गढ़ाकोटा के एक व्यक्ति से रुपए उधार लिए थे। उसके मुताबिक वह संबंधित व्यक्ति की पूरी रकम वापस कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद जमीन को लेकर विवाद खत्म नहीं हुआ।
रुपए लौटाने के बाद भी जमीन पर कब्जे का आरोप
विजय ने आरोप लगाया कि रकम चुकाने के बावजूद संबंधित व्यक्ति उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसे लगातार दबाव में रखा जा रहा था और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।
बताया जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर विजय अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में पहुंचा था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। अचानक तबीयत बिगड़ने और उल्टियां होने पर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने शुरू की जांच
विजय को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और युवक के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
फिलहाल पुलिस युवक के बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है। उसके बयान के आधार पर जमीन विवाद, रुपए के लेन-देन और लगाए गए धमकी के आरोपों की जांच की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच और दस्तावेजों के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!