कंपनी के नाम पर नकली कपड़ों का खेल: सैकड़ों पीस जब्त; दुकानदार और सप्लायर पर कॉपीराइट एक्ट में केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
अगर आप ब्रांडेड कंपनी के नाम पर कपड़े खरीद रहे हैं तो सावधान रहिए, क्योंकि हो सकता है कि जिस कपड़े को आप असली प्यूमा का समझकर खरीद रहे हों, वह नकली हो। जबलपुर के कोतवाली इलाके में पुलिस ने प्यूमा के नाम और लोगो लगे 496 नकली कपड़े जब्त किए हैं। इनमें टी-शर्ट, लोवर और हुडी शामिल हैं। पुलिस ने दुकान मालिक और माल सप्लाई करने वाले युवक के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
एक्टिवा पर बोरी में छिपाकर ले जा रहा था नकली माल
पुलिस के मुताबिक, प्यूमा के नकली कपड़े बेचे जाने की शिकायत एल्यूडिकेशन एडवोकेट एंड सॉलिसिटर्स लॉ फर्म, पंजाबी बाग, नई दिल्ली के जांच अधिकारी मयंक शर्मा ने एसपी सम्पत उपाध्याय से की थी। शिकायत की जांच के बाद कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक एक्टिवा पर सफेद बोरी में प्यूमा के लोगो वाले कपड़े लेकर बड़ा फुहारा की ओर जा रहा है। पुलिस ने कोतवाली थाने के सामने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। उसकी पहचान तनिष्क जैन (25) निवासी मिलौनीगंज, हनुमानताल के रूप में हुई।
तलाशी में बोरी से 36 टी-शर्ट और 24 लोवर, कुल 60 नकली कपड़े मिले। पूछताछ में तनिष्क ने बताया कि वह गढ़ा फाटक रोड स्थित बड़े बाबा गारमेंट्स में काम करता है और दुकान मालिक खेमचंद जैन के कहने पर कपड़े सप्लाई करने जा रहा था।
दुकान में मिले 436 और नकली कपड़े
इसके बाद पुलिस ने जांच अधिकारी मयंक शर्मा के साथ बड़े बाबा गारमेंट्स पर दबिश दी। तलाशी में 300 नकली टी-शर्ट और 136 हुडी बरामद हुईं। दुकान मालिक खेमचंद जैन (55) निवासी भालदापुरा, नरघैया से पूछताछ की गई।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में खेमचंद ने बरामद माल अपना होना बताया। जांच में आरोप है कि प्यूमा के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर नकली कपड़े तैयार करवाकर उन्हें ब्रांडेड बताकर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था।
नकली कपड़े कहां बनते थे, जांच जारी
पुलिस ने तनिष्क जैन और खेमचंद जैन के खिलाफ धारा 51 और 63 कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि नकली कपड़े कहां तैयार किए जा रहे थे और इस कारोबार से जुड़े नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जब्त कपड़ों की कीमत और सप्लाई चैन की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!