कपड़े की दुकान और बेकरी में भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख; फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में काबू पाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
शहर में मंगलवार सुबह एक कपड़े की दुकान और बेकरी में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दोनों दुकानें लपटों से घिर गईं। दुकानों में रखा कपड़ा, बेकरी का सामान और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। आग से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
घटना खरगोन कोतवाली थाना क्षेत्र में सनावद रोड स्थित विजयलक्ष्मी अस्पताल के सामने की है। आग सुबह करीब 5:30 बजे लगी। दुकानों से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।
बंद दुकानों के ताले तोड़कर बुझाई आग
सूचना मिलने के बाद नगर पालिका की तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं। दोनों दुकानें बंद थीं, इसलिए दमकलकर्मियों ने पहले ताले तोड़कर शटर खोले और अंदर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया।
आग तेजी से फैलने के कारण दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। इस दौरान सनावद रोड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
फिलहाल आग लगने का वास्तविक कारण सामने नहीं आया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
दुकानदार भानु उदयसिंह सोलंकी ने दमकल वाहनों के देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची। उन्होंने यह भी बताया कि पाइप की लंबाई कम होने के कारण आग बुझाने में परेशानी हुई।
लाखों के नुकसान का अनुमान
आग में कपड़े की दुकान और बेकरी में रखा सामान बड़ी मात्रा में जल गया। दुकानदारों के मुताबिक नुकसान लाखों रुपए का हो सकता है। फिलहाल नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। आग पूरी तरह बुझाए जाने के बाद पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाना शुरू कर दिया है। आग के कारण और नुकसान की विस्तृत जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!