राजस्व विभाग में तहसीलदार व नायब तहसीलदार पदस्थापना पर मनमानी: 3-4 साल से जमे अफसरों को मलाईदार पद
KHULASA FIRST
संवाददाता

12 नवागत अफसर दो माह से बिना तैनाती, वेतन से परेशान
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजस्व प्रशासन में राजनीतिक सिफारिशों और वरिष्ठ अधिकारियों की साठगांठ के बूते नियमों को ताक पर रखकर पदों पर कब्जे का यह सिलसिला चरम पर पहुंच चुका है। सामान्य प्रशासन विभाग के नियम स्पष्ट कहते हैं कि 3 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद किसी भी अधिकारी का जिले से बाहर स्थानांतरण होना अनिवार्य है। इसके बावजूद इंदौर में प्रशासनिक तंत्र इस कदर अपाहिज हो चुका है कि 3 से 4 वर्षों से जमे अधिकारियों को हटाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पा रहा है।
नियम विरुद्ध व्यवस्था में बदलाव नहीं हो पा रहा... बीते वर्ष शिवम वर्मा को नगर निगम कमिश्नर के पद से कलेक्टर बनाए जाने के बाद, उनसे उम्मीद थी कि वे अपने शहरी विकास के लंबे अनुभव का लाभ प्रशासनिक कसावट में लाएंगे। हालांकि, कलेक्टर पद का प्रभार संभालने के बावजूद प्रशासनिक व्यवस्था में जमी बर्फ पिघलने का नाम नहीं ले रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री और ‘डॉक्टर'हैं, इसके बावजूद, जिले में अपेक्षित प्रशासनिक सर्जरी नहीं हो पा रही है। जिले की कमान संभाल रहे प्रशासनिक मुखिया की यह नाकामी सवाल खड़े करती है कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी है जिसके कारण इस नियम विरुद्ध व्यवस्था में बदलाव नहीं हो पा रहा है? चहेते अफसरों को संरक्षण देकर पूरी राजस्व व्यवस्था को व्यक्तिगत स्वार्थ की बलि चढ़ा दिया गया है।
इस प्रशासनिक मनमानी का खमियाजा उन 12 नए स्थानांतरित होकर आए तहसीलदार और नायब तहसीलदार अफसरों को भुगतना पड़ रहा है, जो पिछले दो महीने से बिना पदस्थापना और बिना कार्य आवंटन के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।
संवेदनहीनता की पराकाष्ठा यह है कि इन नवागत अफसरों को दो माह से वेतन तक जारी नहीं हो सका है। बिना राजनीतिक वरदहस्त और मजबूत पहुंच वाले अफसरों को न्यायालय तक नसीब नहीं हो रहा है, जबकि रसूखदार अफसर सालों से फील्ड और मलाईदार न्यायिक जिम्मेदारियों पर कुंडली मारकर बैठे हैं।
प्रशासनिक तंत्र में सिफारिश ही एकमात्र योग्यता बनी... वरिष्ठता और नियमों को दरकिनार कर जमे अफसरों का गणित साफ इशारा करता है कि प्रशासनिक तंत्र में सिफारिश ही योग्यता है।
तहसीलदार विवेक सोनी जनवरी 2022 से महू तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। तहसीलदार नारायण नांदेड़ा 2023 से न्यायिक तहसीलदार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। तहसीलदार पूनम तोमर 2023 से सांवेर तहसीलदार के पद पर जमी हुई हैं।
तहसीलदार शेखर चौधरी 2023 से न्यायिक तहसीलदार बने हुए हैं। तहसीलदार विकास रघुवंशी 2023 से शिप्रा में न्यायिक अधिकारी हैं, जबकि महू तहसीलदार विवेक सोनी की बहन तहसीलदार शिखा सोनी 2023 से न्यायिक तहसीलदार के रूप में पदस्थ हैं। प्रभारी तहसीलदार कमलेश कुशवाहा 2022 से न्यायिक अधिकारी बने हुए हैं।
प्रभारी तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह चौहान 2023 से न्यायिक अधिकारी की कुर्सी संभाले हैं। तहसीलदार लोकेश आहूजा 2023 से न्यायिक तहसीलदार के पद पर बरकरार हैं। नायब तहसीलदार राधावल्लभ धाकड़ 2022 से चार वर्षों से न्यायिक अधिकारी के रूप में टिके हुए हैं।
सरकार की छवि को धूमिल कर रहा
प्रभारी मंत्री मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रशासनिक नियंत्रण वाले जिले में इस तरह का खुला पक्षपात और नियमों की धज्जियां उड़ाना पूरी भाजपा सरकार की छवि को धूमिल कर रहा है। संभागायुक्त और कलेक्टर का इस पूरे ढर्रे पर मौन साधे रहना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।
यदि वरिष्ठ अधिकारी तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप कर वर्षों से जमे अफसरों को जिले से बाहर का रास्ता नहीं दिखाते और नवागत अफसरों को न्यायसंगत पदस्थापना व वेतन जारी नहीं करते, तो यह साफ हो जाएगा कि प्रशासन निष्पक्षता खोकर पूरी तरह दबाव तंत्र के आगे घुटने टेक चुका है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!