प्राकृतिक संपदा की रक्षा में वन विभाग का योगदान महत्वपूर्ण: सीएम डॉ. मोहन यादव ने पदोन्नत अधिकारियों-कर्मचारियों को लगाए स्टार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है जल, जंगल, वानस्पतिक संपदा और वन्य प्राणियों की रक्षा में वन विभाग का योगदान महत्वपूर्ण है। ईश्वर ने प्रदेश को वनों का अनुपम खजाना दिया है। पदोन्नति के फैसले का लाभ वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को भी मिला है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को भोपाल स्थित भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में वन विभाग में पदोन्नत शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा आयोजित आभार एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने पदोन्नत अधिकारियों-कर्मचारियों को स्टार लगाकर बधाई दी तथा उनके परिजनों के सहयोग और त्याग के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा पदोन्नति शासकीय सेवक का उसके काम के प्रति लगन और समर्पण का सम्मान है। वन विभाग के 4 हजार 506 शासकीय सेवकों को पदोन्नत किया गया है। सभी विभागों में कर्मचारियों को मिली पदोन्नति से संतोष है। वन विभाग के लिए 25 हजार 389 पद स्वीकृत हैं। अभी 18 हजार से अधिक कर्मचारी कार्य कर रहे हैं।
वन प्रबंधन को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ना चाहते हैं। पदोन्नति के साथ खाली पदों को भरने के लिए नई भर्ती के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति से वन विभाग में वर्षों के इंतजार का फल मिला है।
जिन्हें पदोन्नति मिली है उनमें 188 सहायक वन संरक्षक, 2,821 वनपाल, 761 उप वन क्षेत्रपाल तथा अन्य संवर्ग के 736 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी पदोन्नत अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके परिजनों के सहयोग और त्याग के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अवैध शराब बिक्री का आरोप:रेलवे ट्रैक के पास भीड़ का वीडियो आया सामने; कार्रवाई की मांग

चलती यात्री बस बनी आग का गोला:खिड़कियां तोड़कर निकले यात्री, चालक भागा

इनके खिलाफ संतों की बैठक पुलिस ने रोकी:आश्रम में ताला लगाने का आरोप; लगाए ‘चंदा चोरों, अयोध्या छोड़ो’ के नारे

प्रदोष महापर्व पर महाप्रसादी:मां अहिल्या की नगरी में कोई नहीं सोता भूखा

ब्रिज पर तीन तरफ से वाहन फंसे:बारिश के बीच लगा लंबा जाम; ट्रैफिक पुलिस नदारद

कपड़े की दुकान और बेकरी में भीषण आग:लाखों का सामान जलकर राख; फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में काबू पाया

युवती से छेड़छाड़:विरोध पर परिवार को पीटा; सगाई से नाराज युवक साथियों के साथ घर पहुंचा, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

एक लाख से कम का चेक अस्वीकृत करने पर बवाल:एक लाख से कम का चेक अस्वीकृत करने पर बवाल

मिस्त्री ने लगाई फांसी:पत्नी और साले पर धमकाने का आरोप; पुलिस ने जब्त किया सुसाइड नोट

ताला बंद कर कार्रवाई या सौदेबाजी का खेल:वन विभाग की संदिग्ध कार्यप्रणाली; धार रोड टिंबर मार्केट में छापेमारी के दौरान मीडिया को बाहर रखा

इस केस में कैबिनेट का फैसला टला:अब सुप्रीम कोर्ट में देगी सरकार एफिडेविट; 31 अगस्त को सुनवाई

राजस्व विभाग में तहसीलदार व नायब तहसीलदार पदस्थापना पर मनमानी:3-4 साल से जमे अफसरों को मलाईदार पद

बड़ी कार्रवाई:6 संदिग्ध गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड और आतंकी संगठन के पोस्टर बरामद

त्योहार से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:650 किलो संदिग्ध मावा किया जब्त; बस स्टैंड पर उतारते की पकड़ा

देखिए वीडियो:अनूठा अंदाज में रील बनाना पड़ा भारी; बनाया इतने हजार का चालान

प्रदोष महापर्व पर आज विशेष महाप्रसादी का होगा वितरण

सड़क हादसे में महिला की मौत:मिस्त्री ने पत्नी और साले का नाम लिखकर की आत्महत्या

मंत्री के घर से आधा किमी दूर चाकूबाजी करने वाले धराए:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद जागी पुलिस

महू-इंदौर से माता नगरी के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन:रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव

IAS अफसर की कोर्ट का फर्जी आदेश:हाईकोर्ट में पेश कर जमीन कब्जाने की कोशिश; वकील और कंपनी जांच के घेरे में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!