खबर
Top News

बड़ी कार्रवाई: 6 संदिग्ध गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड और आतंकी संगठन के पोस्टर बरामद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 अगस्त 2026, 4:15 pm
शेयर करें:
बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, श्रीनगर।
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। शोपियां जिले में 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

उनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड और आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के 5 पोस्टर बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

वहीं, पुलवामा में 2 संदिग्ध आतंकी सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से पिस्तौल, कारतूस और हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं और उनके हथियारों के स्रोत तथा किसी आतंकी नेटवर्क से संभावित संबंधों की जांच की जा रही है।

शोपियां में चेकिंग के दौरान पकड़े गए 6 संदिग्ध
अधिकारियों के अनुसार, शोपियां में सोमवार रात सुरक्षाबलों की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 6 संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के 5 पोस्टर बरामद किए गए।

सुरक्षाबल अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि बरामद सामग्री उन्हें कहां से मिली और क्या वे किसी सक्रिय आतंकी मॉड्यूल के संपर्क में थे।

पुलवामा में जंगल से 2 संदिग्ध सहयोगी गिरफ्तार
पुलवामा जिले में भी सुरक्षाबलों ने यरवान जंगल में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दो संदिग्ध आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक पिस्तौल, 12 कारतूस और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किए जाने की जानकारी है।

जांच एजेंसियां दोनों मामलों को जोड़कर भी देख रही हैं और गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के आधार पर संभावित नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।

सोपोर में खाली घर से AK-47, ग्रेनेड और IED मिला
इससे पहले सोमवार रात सोपोर के मंजसीर इलाके में सुरक्षाबलों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया था। अधिकारियों के मुताबिक, एक खाली पड़े मकान की तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। बरामद सामान में AK-47 राइफल, 3 मैगजीन, 72 कारतूस, 4 हैंड ग्रेनेड, एक IED, शामिल हैं।

सुरक्षाबलों ने बरामद हथियारों और विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हथियार किसके लिए रखे गए थे और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

आतंकी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही एजेंसियां
शोपियां, पुलवामा और सोपोर में हुई इन कार्रवाइयों के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है। गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर उनके संपर्कों, हथियारों की सप्लाई और संभावित आतंकी नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका और पूरे नेटवर्क की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 5 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 5 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 5 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 6 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 6 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 6 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 6 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 6 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 6 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 6 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 6 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 6 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 6 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 6 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 6 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 6 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 6 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 7 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 7 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!