भाजपा नेता ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; बेटी की लव मैरिज से तनाव में थे, शव देखकर रोता रहा बेटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री और राशन दुकान संचालक मनीष परदेशी ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव लक्कड़ बाजार स्थित घर में फंदे पर लटका मिला। घटना के वक्त परिवार के सदस्य शहर से बाहर थे।
दोस्त उनसे मिलने घर पहुंचा था
जानकारी के मुताबिक, मनीष का एक दोस्त उनसे मिलने उनके घर पहुंचा था। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दोस्त ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर मनीष का शव फंदे पर मिला। सूचना मिलते ही मोघट रोड पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल भिजवाया।
बेटी की शादी के बाद तनाव में रहने की बात
मनीष के परिवार में पत्नी, एक बेटा और बेटी हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। रिश्तेदारों के मुताबिक, मनीष की बेटी ने परिवार की इच्छा के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से वह तनाव में रहने लगे थे।
हालांकि, पुलिस ने अभी इस बात को आत्महत्या की वजह नहीं माना है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं।
भाजपा के साथ सामाजिक संगठनों में भी सक्रिय थे
मनीष परदेशी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री थे। वह एक हिंदू संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। इसके अलावा वह सरकारी राशन दुकान का संचालन करते थे। मनीष राशन दुकान संचालकों की जिला यूनियन के अध्यक्ष भी रह चुके थे।
सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहने के कारण स्थानीय स्तर पर उनकी पहचान थी।
परिजन शहर से बाहर थे
मोघट रोड थाना प्रभारी विकास खिंची के मुताबिक, घटना के समय मनीष के परिजन पारिवारिक काम से खंडवा से बाहर गए हुए थे। उनके देर रात तक वापस लौटने की जानकारी थी। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिवार और परिचितों से जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!