एक लाख से कम का चेक अस्वीकृत करने पर बवाल: एक लाख से कम का चेक अस्वीकृत करने पर बवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

अपर आयुक्त के जनविरोधी आदेश के खिलाफ उठे विरोध के स्वर
सभापति ने कमिश्नर को पत्र लिख नियमानुसार निर्णय लेने के दिए निर्देश
खुलासा फर्स्ट, इंदौर
निगम के अपर आयुक्त राजस्व आकाश सिंह द्वारा एक लाख से कम राशि के चेक स्वीकार न करने का आदेश जारी करने के बाद विरोध शुरू हो गया है। पूर्व पार्षद दिलीप कौशल की आपत्ति व जनप्रतिनिधियों के आक्रोश को देख सभापति मुन्नालाल यादव ने कमिश्नर क्षितिज सिंघल को पत्र लिखकर नियमानुसार निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक स्तर पर जारी इस आदेश के खिलाफ अब नगर निगम परिषद के भीतर भी विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं।
8 अगस्त को अपर आयुक्त ने आधिकारिक आदेश जारी कर आम करदाताओं, छोटे व्यापारियों, नौकरीपेशा और वरिष्ठ नागरिकों पर यह बाध्यता थोप दी थी कि उनकी संपत्ति कर, जल कर और कचरा प्रबंधन शुल्क की राशि एक लाख रुपए से कम है, तो निगम का राजस्व अमला या बैंक काउंटर उनसे चेक स्वीकार नहीं करेंगे। करदाताओं को भुगतान के लिए केवल नकद, ऑनलाइन माध्यम या बैंक से डिमांड ड्राफ्ट बनवाने का विकल्प दिया गया।
इस आदेश का विवादित पहलू यह रहा कि एक लाख से अधिक कर चुकाने वाले बड़े पूंजीपतियों, बिल्डरों, उद्योगपतियों व सरकारी विभागों को चेक से भुगतान की छूट दी गई। आदेश के इस प्रावधान से आम नागरिकों में यह संदेश गया कि ईमानदारी से कर चुकाने वाले छोटे करदाताओं पर कड़े नियम थोपे जा रहे हैं, जबकि भारी-भरकम राशि चुकाने वाले बड़े करदाताओं को विशेष सहूलियत दी जा रही है।
निगम के इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस के पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और सभापति मुन्नालाल यादव के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई। कौशल ने चेतावनी दी कि यदि इस फैसले को तुरंत वापस नहीं लिया गया तो जन आंदोलन छेड़ा जाएगा।
दिलीप कौशल ने मध्य प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1956 की धारा 69, 132 और 133 का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि कर वसूली की नीति, नियमों में बदलाव या भुगतान प्रक्रिया निर्धारित करने का अधिकार केवल निर्वाचित निकाय यानी महापौर इन काउंसिल और नगर निगम परिषद के पास निहित है। एक प्रशासनिक अधिकारी के पास निर्वाचित परिषद को दरकिनार कर इस प्रकार का नीतिगत आदेश जारी करने का कोई कानूनी क्षेत्राधिकार नहीं है।
इसके अतिरिक्त नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 6 के तहत चेक एक वैध और मान्यता प्राप्त वैधानिक दस्तावेज है। भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अधीन संचालित बैंकिंग प्रणाली में किसी भी स्थानीय निकाय को चेक से भुगतान अस्वीकार करने का समानांतर नियम या नीति बनाने का अधिकार प्राप्त
नहीं है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!