खबर
Top News

मां ने की बेटे की हत्या: प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट; घर में मिला युवक का शव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 अगस्त 2026, 5:19 pm
शेयर करें:
मां ने की बेटे की हत्या

खुलासा फर्स्ट, छिंदवाड़ा।
बनगांव में 19 वर्षीय युवक राजा कहार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने राजा की मां राजकुमारी कहार और उसके प्रेमी रोहणी नंदा को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में दोनों के अपराध स्वीकार करने की बात पुलिस ने कही है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

घर में मिला था युवक का शव
22 अगस्त को बनगांव निवासी राजा पिता बबलू कहार का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

जांच के दौरान राजा की गर्दन पर रस्सी से गला दबाने के निशान मिले। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण लिगेचर स्ट्रैंगुलेशन यानी रस्सी से गला घोंटने के कारण दम घुटना बताया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या के एंगल से जांचना शुरू किया।

मां के प्रेमी के घर में रहने का विरोध करता था
पुलिस जांच में सामने आया कि राजा के पिता बबलू कहार की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसकी मां राजकुमारी कहार रोहणी नंदा के साथ रहने लगी थी। पुलिस के अनुसार, राजा को रोहणी नंदा का घर में रहना पसंद नहीं था।

वह अक्सर उसे घर से चले जाने के लिए कहता था। इसी बात को लेकर मां, उसके प्रेमी और राजा के बीच कई बार विवाद होने की जानकारी सामने आई।

16 अगस्त की रात हुआ था विवाद
पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त की शाम करीब 6 बजे राजा शराब के नशे में घर आया था। उसने रोहणी नंदा से अपनी मां के साथ घर में नहीं रहने और वहां से चले जाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि इस दौरान राजकुमारी ने भी राजा से कहा कि रोहणी नंदा घर में रहेगा और अगर उसे यह पसंद नहीं है तो वह खुद घर छोड़कर चला जाए। इसके बाद तीनों के बीच विवाद हुआ था।

सुबह मौत की जानकारी देने से बढ़ा शक
17 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे राजकुमारी ने परिवार के लोगों को बताया कि राजा रात में खाना खाने के बाद सो गया था और सुबह मृत मिला। उसने मौत की वजह की जानकारी नहीं होने की बात कही।

हालांकि, राजा की गर्दन पर मिले चोट और रस्सी से गला दबाने के निशानों के बाद परिजनों और अन्य गवाहों ने उसकी मां और रोहणी नंदा पर संदेह जताया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने भी हत्या की आशंका को मजबूत किया।

पूछताछ के बाद दोनों गिरफ्तार
मर्ग जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने राजकुमारी कहार और रोहणी नंदा के खिलाफ हत्या समेत पुलिस को गुमराह करने से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र भगत ने जांच टीम गठित की।

टीम ने परिजनों और गवाहों से पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 2 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 2 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 2 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 3 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 3 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 3 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 3 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 3 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 3 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 3 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 3 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 3 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 3 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 3 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 3 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 3 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 4 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 4 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!