फर्जी सिम गिरोह का खुलासा: एक्टिवेट कर साइबर ठगों को बेचते थे; दो आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
मोहना थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन एफएएसटी’ के तहत ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो गांवों में जाकर महिलाओं को सिम पोर्ट कराने और एक महीने का मुफ्त रिचार्ज देने का झांसा देता था। इसके बाद उनके आधार कार्ड, फोटो और फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल कर उनके नाम पर सिम एक्टिवेट कर ली जाती थी।
साइबर अपराधियों को बेचते थे
इन सिम को संबंधित महिलाओं को देने के बजाय साइबर अपराधियों को 200-200 रुपए में बेच दिया जाता था। पुलिस ने मामले में लाखन धाकड़ और सोनू धाकड़ को गिरफ्तार किया है। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि आरोपियों ने कितनी सिम जारी कराईं और इन नंबरों का इस्तेमाल किन-किन साइबर अपराधों में किया गया।
साइबर फ्रॉड में मिले चार नंबर
मोहना थाना प्रभारी विनय तोमर के मुताबिक, एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज साइबर फ्रॉड की शिकायतों की जांच के दौरान चार मोबाइल नंबर ऐसे मिले, जिनका इस्तेमाल साइबर अपराधों में किया गया था।
साइबर सेल से इन नंबरों के कंज्यूमर एप्लीकेशन फॉर्म निकलवाए गए तो पता चला कि चारों एयरटेल सिम विक्रेता लाखन धाकड़ ने जारी की थी। ये सिम नीलम गुर्जर, अनीता राजावत, रन्नो भदौरिया और रामवाई के नाम पर दर्ज थी।
फ्री रिचार्ज का झांसा देकर लिए दस्तावेज
पुलिस ने जब इन महिलाओं से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि लाखन गांव में आया था। उसने सिम पोर्ट कराने और एक महीने का फ्री रिचार्ज देने की बात कही थी। इसी बहाने उसने उनके आधार कार्ड की जानकारी, फोटो और फिंगरप्रिंट लिए।
महिलाओं को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके दस्तावेजों के आधार पर उनके नाम से नई सिम एक्टिवेट की जा रही है। बाद में ये सिम उन्हें देने के बजाय दूसरे लोगों को बेच दी गईं।
2021-22 से सिम बेचने का काम
पुलिस ने लाखन धाकड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2021-22 से सिम बेचने और पोर्ट कराने का काम कर रहा था।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि वह महिलाओं की जानकारी के बिना उनके नाम पर सिम एक्टिवेट कराता और उन्हें देने के बजाय करीब 200 रुपए प्रति सिम के हिसाब से सोनू धाकड़ को बेच देता था। इसके बाद इन सिम के आगे साइबर अपराधियों तक पहुंचने की बात सामने आई है।
कितनी सिम जारी हुईं, जांच जारी
पुलिस ने लाखन और सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। अब दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि उनके जरिए कुल कितनी सिम एक्टिवेट की गईं और इनमें से कितने नंबर साइबर अपराधों में इस्तेमाल हुए।
पुलिस उन साइबर अपराधों की भी कड़ियां जोड़ रही है, जिनमें इन नंबरों का इस्तेमाल पाया गया है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
CSP रोबिन जैन के मुताबिक, फर्जी तरीके से सिम एक्टिवेट कर उन्हें बेचने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और इन नंबरों से हुई संभावित साइबर ठगी की घटनाओं की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च:सिंगल चार्ज में मिलेगी इतनी रेंज; USB Type-C सहित मिलेंगे ये फीचर्स, कीमत भी है बेहद काम

रेस्ट हाउस में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत:तीन बहनें; भाई और 15 साल का भांजा, आर्थिक तंगी की आशंका

सिंधिया संपत्ति विवाद में नया मोड़:प्रतिमा देवी पहली बार कोर्ट पहुंचीं; वसीयत और नोटिस के पते पर उठाए सवाल

इस कॉलोनी की विकास अनुमति निरस्त:भूखंडों की खरीद-बिक्री पर भी रोक; हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन की कार्रवाई

बस किराए के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन:सैकड़ों विद्यार्थी बस स्टैंड पर जुटे; प्रशासन और ऑपरेटरों के खिलाफ की नारेबाजी

कलेक्ट्रेट में युवक ने खाया जहर:बोला- सूदखोर कर रहा जमीन पर कब्जे की कोशिश; दे रहा जान से मारने की धमकी

भाजपा नेता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; बेटी की लव मैरिज से तनाव में थे, शव देखकर रोता रहा बेटा

शहर आगमन पर इन नेताओं का जोरदार स्वागत:7 जगह कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान; पुष्पमालाओं और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया

कंपनी के नाम पर नकली कपड़ों का खेल:सैकड़ों पीस जब्त; दुकानदार और सप्लायर पर कॉपीराइट एक्ट में केस

मां ने की बेटे की हत्या:प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट; घर में मिला युवक का शव

ऑनलाइन धतूरा बेचने पर बड़ा एक्शन:इस राज्य सरकार ने इन कंपनियों के फूड लाइसेंस किए निलंबित

देखिये वीडियो, अवैध शराब बिक्री का आरोप:रेलवे ट्रैक के पास भीड़ का वीडियो आया सामने; कार्रवाई की मांग

चलती यात्री बस बनी आग का गोला:खिड़कियां तोड़कर निकले यात्री, चालक भागा

इनके खिलाफ संतों की बैठक पुलिस ने रोकी:आश्रम में ताला लगाने का आरोप; लगाए ‘चंदा चोरों, अयोध्या छोड़ो’ के नारे

प्रदोष महापर्व पर महाप्रसादी:मां अहिल्या की नगरी में कोई नहीं सोता भूखा

ब्रिज पर तीन तरफ से वाहन फंसे:बारिश के बीच लगा लंबा जाम; ट्रैफिक पुलिस नदारद

कपड़े की दुकान और बेकरी में भीषण आग:लाखों का सामान जलकर राख; फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में काबू पाया

युवती से छेड़छाड़:विरोध पर परिवार को पीटा; सगाई से नाराज युवक साथियों के साथ घर पहुंचा, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

एक लाख से कम का चेक अस्वीकृत करने पर बवाल:एक लाख से कम का चेक अस्वीकृत करने पर बवाल

मिस्त्री ने लगाई फांसी:पत्नी और साले पर धमकाने का आरोप; पुलिस ने जब्त किया सुसाइड नोट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!