शहर आगमन पर इन नेताओं का जोरदार स्वागत: 7 जगह कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान; पुष्पमालाओं और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार मंगलवार को पहली बार इंदौर पहुंचे।
दोनों नेताओं के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत मंच लगाए। सांवेर, देपालपुर और राऊ समेत करीब सात स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पमालाओं और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया।
एयरपोर्ट से शुरू हुई स्वागत रैली के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। रैली के मरी माता चौराहे पर पहुंचने के दौरान कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बनी।
इसी बीच बारिश शुरू होने से कार्यकर्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन स्वागत का सिलसिला जारी रहा।
राष्ट्रीय संगठन में मिली नई जिम्मेदारी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में मध्यप्रदेश से दोनों नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री और कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दोनों नेताओं के पहली बार इंदौर पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
संगठन को मजबूत करने का संदेश
स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन में मध्यप्रदेश के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है।
इंदौर में हुए इस स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!