ताला बंद कर कार्रवाई या सौदेबाजी का खेल: वन विभाग की संदिग्ध कार्यप्रणाली; धार रोड टिंबर मार्केट में छापेमारी के दौरान मीडिया को बाहर रखा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धार रोड टिंबर मार्केट में सोमवार दोपहर वन विभाग की टीम ने तीन आरा मशीनों को सील किया। कार्रवाई के दौरान विभाग का रवैया संदेहास्पद रहा। वन परिक्षेत्र अधिकारी संगीता ठाकुर के निर्देश पर कारखाने का मुख्य द्वार बाहर से बंद करवा दिया गया।
सवाल यह उठ रहा है कि बंद दरवाजे के पीछे विभाग की टीम क्या छिपाने की कोशिश कर रही थी। राज्य स्तरीय उड़नदस्ते द्वारा पहले ही क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जारी अनियमितताओं का खुलासा किया जा चुका है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की साठगांठ से लकड़ी व्यापार में फर्जीवाड़े का खेल धड़ल्ले से जारी है।
विभाग की इस गोपनीय और नाटकीय कार्रवाई ने संपूर्ण उड़नदस्ता प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। प्रशांत टिंबर मार्ट, जलाराम ट्रेडर्स और जलाराम टिंबर मार्ट में की गई सीलिंग की कार्रवाई को स्थानीय व्यापारी और प्रत्यक्षदर्शी महज एक प्रशासनिक नाटक करार दे रहे हैं।
नियमों को दरकिनार कर सड़कों से सीधे कारखानों तक अवैध लकड़ियों की खेप पहुंच रही है, किंतु उड़नदस्ता प्रभारी का प्रभार संभाल रही संगीता ठाकुर की नाक के नीचे चल रहे इस अवैध कारोबार पर लंबे समय से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
उच्च स्तरीय जांच में अनियमितताएं उजागर होने के बाद जिस अधिकारी को निलंबित किया जाना चाहिए था, उसी को पुनः जांच की जिम्मेदारी सौंप देना प्रशासनिक व्यवस्था की लाचारी को दर्शाता है।
कार्रवाई केवल ऊपरी दबाव से बचने का एक जरिया... इस पूरे घटनाक्रम में मुख्य वन संरक्षक प्रेमनारायण मिश्रा और लाल सुधाकर सिंह जिला वन मंडल अधिकारी की कार्यप्रणाली भी जांच के दायरे में आती है। शिकायतें और सबूत होने के बाद भी संगीता ठाकुर पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के बजाय उन्हें अभयदान दिया जा रहा है।
स्थानीय व्यापारियों ने खुला आरोप लगाया है कि सीलिंग की यह कार्रवाई केवल ऊपरी दबाव से बचने का एक जरिया है। कुछ ही दिनों में साठगांठ कर सील खोलने का सौदा तय कर लिया जाएगा। मीडिया द्वारा जब संगीता ठाकुर से पूर्व की उड़नदस्ता रिपोर्ट और विभागीय अनदेखी पर सवाल पूछे गए तो उनके पास कोई संतोषजनक उत्तर नहीं था।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!