इस केस में कैबिनेट का फैसला टला: अब सुप्रीम कोर्ट में देगी सरकार एफिडेविट; 31 अगस्त को सुनवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति के मामले में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में फैसला नहीं हो सका।
कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान से जुड़े इस मामले में अभियोजन की अनुमति का प्रस्ताव कैबिनेट के एजेंडे में शामिल किए जाने की चर्चा थी, लेकिन अंतिम समय में इसे बैठक से हटा दिया गया।
अब राज्य सरकार 31 अगस्त को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले अपना एफिडेविट दाखिल करने की तैयारी में है।
एसआईटी पहले ही विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की अनुमति मांगी चुकी है। करीब एक साल से लंबित इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद सरकार पर जल्द निर्णय लेने का दबाव है।
कैबिनेट में नहीं आया अभियोजन स्वीकृति का प्रस्ताव
मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति से संबंधित प्रस्ताव आने की उम्मीद थी। हालांकि, प्रस्ताव अंतिम समय में एजेंडे में नहीं आया।
अब सरकार सुप्रीम कोर्ट को एफिडेविट के जरिए अपने निर्णय और मामले की स्थिति से अवगत कराएगी। इसके बाद जरूरत पड़ने पर कैबिनेट से इस निर्णय का अनुसमर्थन कराया जा सकता है।
एसआईटी ने जांच पूरी करने के बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1)(a) के तहत अभियोजन की अनुमति मांगी है। सुप्रीम कोर्ट पहले ही राज्य सरकार को इस संबंध में निर्णय लेने के निर्देश दे चुका है।
जनवरी से जुलाई तक क्या हुआ?
इस मामले में 19 जनवरी 2026 को हुई सुनवाई में सामने आया था कि एसआईटी अपनी जांच पूरी कर चुकी है, लेकिन अभियोजन स्वीकृति का निर्णय सरकार के स्तर पर लंबित है। कोर्ट ने सरकार को फैसला लेने के लिए समय दिया था।
इसके बाद मई में मामला फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सरकार की ओर से अब तक निर्णय नहीं लिए जाने पर कोर्ट ने अपने पुराने आदेश का पालन करने के निर्देश दिए और चार सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट मांगी।
23 जुलाई की सुप्रीम कोर्ट की ऑफिस रिपोर्ट में भी यह सामने आया कि 8 मई के आदेश के बावजूद निर्धारित समय तक संबंधित दस्तावेज दाखिल नहीं किए गए थे। मामले में देरी को लेकर सरकार की स्थिति पर लगातार सवाल उठते रहे हैं।
11 मई 2025 को महू में दिया था बयान
विजय शाह का विवादित बयान 11 मई 2025 को इंदौर जिले के महू में आयोजित हलमा कार्यक्रम के दौरान सामने आया था। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर टिप्पणी की थी।
बयान सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया हुई। विजय शाह ने बाद में कई बार माफी मांगी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी माफी पर नाराजगी जताई थी। 19 जनवरी की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि माफी मांगने में काफी देरी हुई।
अब 31 अगस्त की सुनवाई पर टिकी नजर
सरकार के सामने अब सबसे अहम कदम सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दाखिल करना है। यदि अभियोजन की अनुमति दी जाती है तो इसकी जानकारी कोर्ट को दी जाएगी और इसके बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ होगा।
वहीं, यदि अभियोजन स्वीकृति नहीं दी जाती है तो भी मामले की कानूनी स्थिति खत्म नहीं होगी। ऐसे में आगे की कार्रवाई और मंत्री पद से जुड़े संभावित बदलाव जैसे मुद्दे भी महत्वपूर्ण होंगे।
अब सबकी नजर 31 अगस्त की सुप्रीम कोर्ट सुनवाई पर है। सरकार की ओर से दाखिल किया जाने वाला एफिडेविट इस मामले की आगे की दिशा तय करने में अहम माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!