रात 12 बजे घर पहुंची पुलिस बोली- एफआईआर हो गई: 64 वर्षीय किसान हाई कोर्ट पहुंचा; बाणगंगा पुलिस पर गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। विजय नगर और लसूड़िया थाना विवाद के बाद अब बाणगंगा थाना पुलिस पर 64 वर्षीय बुजुर्ग किसान को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, आधी रात दबाव बनाने और बिना एफआईआर गिरफ्तारी की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। मामले ने तूल तब पकड़ा, जब बुजुर्ग ने सीधे हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ का दरवाजा खटखटाया।
बाणगंगा क्षेत्र निवासी किसान जसराज मेहता ने हाई कोर्ट में दायर याचिका में आरोप लगाया है कि पुराने जमीन विवाद के नाम पर उन्हें लगातार थाने बुलाया जा रहा था और समझौता कर पैसे लौटाने का दबाव बनाया जा रहा था। उनका कहना है कि पुलिस न तो निष्पक्ष जांच कर रही और न ही उन्हें शिकायत की प्रति उपलब्ध कराई गई।
याचिका के अनुसार मामला 15 से 20 साल पुराने कथित प्लॉट विवाद से जुड़ा है। हालांकि मेहता का दावा है कि उन्होंने कभी कोई प्लॉट बेचा ही नहीं। जिस अवैध कॉलोनाइजेशन की शिकायत उनके खिलाफ की गई, उस क्षेत्र में उनके नाम कोई जमीन तक नहीं है।
फरियादी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें कई बार बयान के लिए थाने बुलाया, लेकिन तीन बार पहुंचने के बावजूद उनका बयान दर्ज नहीं किया गया। 2 अप्रैल को थाने पहुंचने पर यह कहकर लौटा दिया गया कि थाना प्रभारी छुट्टी पर हैं।
बाद में आवेदन लिखवाकर अगली तारीख दे दी गई। 19 अप्रैल को फिर बुलाया, लेकिन तब भी बयान नहीं लिया गया।
समझौता करने का बनाया जा रहा दबाव... जसराज मेहता का आरोप है कि बयान दर्ज करने के बजाय उन पर लगातार समझौता करने और पैसे लौटाने का दबाव बनाया जाता रहा। उन्होंने थाना बाणगंगा के कुछ पुलिसकर्मियों पर पक्षपात और मिलीभगत के भी आरोप लगाए हैं।
मामले का सबसे गंभीर हिस्सा 20 अप्रैल की रात का बताया गया है। याचिका में दावा किया गया कि रात करीब 12 बजे आठ पुलिसकर्मी उनके घर आए और कहा कि आपके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है तथा आपको गिरफ्तार करने आए हैं, जबकि उस समय तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं थी।
मेहता ने कहा पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। फरियादी का कहना है कि वे बुजुर्ग हैं और कई बीमारियों से पीड़ित हैं। इसके बावजूद लगातार रात में घर पहुंचकर मानसिक दबाव बनाया गया।
उन्होंने पुलिस कमिश्नर और डीसीपी जोन-3 को भी शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मेहता ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी के प्लॉट पर अवैध कब्जा किया गया है।
इस मामले में भी वे अलग से कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। उनके वकील की ओर से भेजे गए नोटिस में कुछ लोगों और थाना बाणगंगा के पुलिसकर्मियों की मिलीभगत का आरोप लगाया गया है।
सीसीटीवी फुटेज कराए उपलब्ध
अधिवक्ता अजय मिश्रा ने दावा किया कि उनके पास लगातार तीन दिन के सीसीटीवी फुटेज हैं, जिनमें देर रात पुलिसकर्मी घर के बाहर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का रवैया जांच से ज्यादा दबाव बनाने वाला था।
अब यह मामला हाई कोर्ट पहुंचने के बाद पुलिस प्रशासन के लिए नई मुश्किल खड़ी कर सकता है। यदि कोर्ट ने सीसीटीवी फुटेज और आरोपों को गंभीर माना तो पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र जांच के आदेश भी दिए जा सकते हैं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!